Skip to main content

विडियो: बिहार के शिक्षा मंत्री पहुंचे बक्सर पत्रकारों से हुए रूबरू, शिक्षकों के नियुक्ति से संबंधित बड़े सवालों का दिए जवाब..




- बिहार में छठे चरण के शिक्षकों की नियुक्ति का चल रहा है दौर.

- छठवें चरण के नियुक्ति खत्म होते ही शुरू होगी 7 वें चरण की नियुक्ति की प्रक्रिया.



एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी शनिवार को तकरीबन 12:30 बजे बक्सर पहुंचे. वह ट्रेन  के माध्यम से बक्सर आए और यहां पर उनके अगवानी में जदयू के जिलाध्यक्ष समय कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.


जहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षकों के नियुक्ति का दौर लंबा चलेगा. अभी तो छठे चरण की नियुक्ति चल रही है और कहीं कहीं पर शिकायत के बाद जांच चल रही है. यहां पर छठे चरण की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. वहां पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जब छठे चरण की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो फिर सातवें चरण की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सवा लाख से ऊपर शिक्षकों की नियुक्ति करनी है जिसमें 42000 से अधिक लोगों का चयन किया जा चुका है. जिन्हें पिछले 4 दिनों से नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. शिक्षकों के नियुक्ति पत्र मिलने से महिलाओं में काफी उत्साह है. जो महिला शिक्षिकाएं नियुक्त की गई है. वह आज ही योगदान करने जा रही हैं. महिला शिक्षिकाओं का उत्साहित होना लाजमी है. क्योंकि, लंबे इंतजार के बाद उनको नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है. 


उन्होंने कहा कि सरकार को और शिक्षा विभाग को यह कतई अच्छा नहीं लग रहा था कि हमारे अभ्यर्थी जो एसटीइटी एवं टीईटी पास थे. वह भी बेरोजगार थे और रोजगार के अभाव में इधर-उधर भटक रहे थे. जबकि, विद्यालयों में शिक्षकों की काफी रिक्तिया थी. जिसके कारण पढ़ाई बाधित हो रहा था और इधर नौजवान बेरोजगार थे. इसलिए हम लोगों ने सारे मामलों में सक्रियता से न्यायालय से इजाजत लिए क्योंकि नियुक्तियों में विलंब होने के पीछे कारण यही था कि नियुक्ति का मामला न्यायालय में उलझ कर रह गया था. पिछले तकरीबन तीन चार पांच वर्षों से मामला न्यायालय में लंबित चल रहा था. हम लोगों ने उसमें सक्रियता से न्यायालय के समक्ष मांग रखा की. आप जो भी शर्त रखते हैं. वह सब हम लोग मानने के लिए तैयार हैं. लेकिन, हमें शिक्षकों की नियुक्ति हर हाल में करनी है. क्योंकि, लोग पात्रता परीक्षा पास करके बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. नौजवान योग्य अभ्यर्थी बेरोजगारी के कारण काफी परेशान चल रहे थे. इसलिए शिक्षा विभाग की सक्रियता के कारण आज हम लोग सफल हो पाए हैं. आज इस बात की खुशी है कि जो मामला वर्षों से पेंच में फंसा हुआ था. न्यायालय में लंबित पड़ा हुआ था. उसको सुलझा कर नौजवानों को रोजगार मिला. महिलाओं को रोजगार मिला लगभग 42000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है और उन लोगों को सबको यह कहा गया है कि आप को नियुक्ति पत्र मिले आप चाहिए तो तत्काल योगदान कर सकते हैं.



पूर्व की नियुक्तियों में सर्टिफिकेट को लेकर गड़बड़ी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका दो पहलू है एक तो हम समझते हैं कि इसका गवाही आप ही लोग देंगे कि पिछले बार याद होगा जिस समय से नियुक्ति हुई उसी समय से भ्रष्टाचार की शिकायत एवं गड़बड़ियों की शिकायत आनी शुरू हो गई थी. पिछले 6 महीने से प्रक्रियाओं को पूरी करके नियुक्ति पत्र दे दिया गया है. हमारे शिक्षक लोग योगदान कर रहे हैं. कहीं से कोई भ्रष्टाचार नियुक्ति में किसी भी प्रकार की पैसे की लेनदेन की बात सामने नहीं आई है. पिछले नियुक्ति में जो भी गड़बड़ी हुई है. उसकी जांच निगरानी विभाग के द्वारा की जा रही है. निगरानी विभाग यह जांच उच्च न्यायालय के निर्देश पर कर रहा है. जिसमें 90000 से ऊपर मामले की जांच चल रही है. उनकी नियुक्तियां जो नियोजन इकाइयों के द्वारा की गई थी. ग्राम पंचायत में प्रखंड में या जिला स्तर पर उससे संबंधित फोल्डर यानी कागजात नहीं मिल रहे हैं. इसके कारण उनकी नियुक्ति की जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है.


 उन्होंने कहा कि हम लोगों ने विभाग के माध्यम से न्यायालय को कहा था कि पिछले नियुक्ति में जो भी नियुक्तियां हुई थी. उनमें उनके प्रशिक्षण के कागजात कि जब जांच की जानी शुरू की गई तो उनके प्रशिक्षण के कागजात कोई केरल कोई आंध्रप्रदेश कोई कश्मीर आदि जगहों के थे. जहां पर पत्राचार करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलता है. इसी के कारण पिछले नियुक्ति के जांच में विलंब हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमने न्यायालय को भी विभाग के माध्यम से सारी स्थितियों से अवगत करा दिया है और उनसे दिशा निर्देश मांगा है. कि इस परिस्थिति में विभाग की तरफ से आखिर क्या निर्णय लिया जाए. उन्होंने कहा कि पिछले नियुक्ति के गड़बड़ी के मामलों में जिनके प्रशिक्षण से संबंधित कागजातों में त्रुटि पाई गई है. वह ना ही संस्थान बता रहे हैं,ना ही संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध करा पा रहे हैं. जिसके कारण उसका सत्यापन नहीं हो पा रहा है. 


उन्होंने कहा कि पूर्व की नियुक्ति में गड़बड़ी हुई थी जितने लोग गड़बड़ पाए गए थे. उन्हें निकाला भी जा चुका है. गड़बड़ी हुई थी इसीलिए यह बातें हो रही है और अमूमन जो सामान्य समझदारी है. उसके हिसाब से आपके प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र के जांच नहीं हो पा रही हैं. यह भी संदेह उत्पन्न करता है और यही कारण है कि सिर्फ संदेह के आधार पर किसी पर कार्रवाई भी नहीं किया जा सकता है. क्योंकि माननीय उच्च न्यायालय सभी चीजों का मॉनिटरिंग कर रहा है. हमने उच्च न्यायालय को सारी वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया है. अब उनका जो भी फैसला होगा. उसी के आधार पर विभाग की तरफ से निर्णय लिया जाएगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...