Skip to main content

ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित स्व. सुल्तान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का बक्सर विधायक ने फीता काटकर किया उदघाटन..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में पूरे शाहबाद में  फुटबॉल के भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय सुल्तान आलम के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके छोटे पुत्र अफताब आलम पुर जानू के द्वारा स्व.सुल्तान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें बक्सर सुल्तान सुपर शॉकर तथा फ़ैजबाद इलेवन टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया.

बताते चलें कि बीते वर्ष आज ही के दिन सुल्तान आलम का देहांत हो गया था. सुल्तान आलम बक्सर फुटबॉल टीम के कुछ भी रह चुके थे तथा राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैचों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन भी दिखा चुके थे. उनके प्रथम पुण्य स्मृति पर स्वर्गीय सुल्तान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.


 आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के तौर पर बक्सर के विधायक संजय कुमार तिवारी मौजूद रहे. उन्होंने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा 1 मिनट के मौन के पश्चात, फुटबॉल को किक मार खेल का शुरुआत किया.

सुल्तान शॉकर एवं फैजाबाद इलेवन की टीम के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. जिसमें फैजाबाद की टीम 2 गोल से विजई हुई. विजेता टीम को सदर विधायक के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. साथ ही साथ रोमांचक फुटबॉल मैच में पराजय का मुंह देखने वाली बक्सर की टीम को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया. बता दें कि पूरे मैच के दौरान बक्सर की टीम बस एक ही गोल फैजाबाद के विरुद्ध दाग सकी.


इस फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए स्वर्गीय सुल्तान आलम के छोटे पुत्र आफताब आलम उर्फ जानू ने बताया कि उनके पिता के द्वारा हर वर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता था. उनके प्रथम पुण्य स्मृति पर आज बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में स्वर्गीय सुल्तान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जो कि हर वर्ष आज ही के दिन आयोजित की जाएगी. उन्होंने बताया कि पिताजी का खेल के प्रति बहुत ही लगाव था और फुटबॉल में उन्होंने शाहाबाद के भीष्म पितामह की स्थान प्राप्त की थी. साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैच में भी वह खेल चुके थे. उन्हीं के समृति में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था. जिसमें बक्सर की टीम एक गोल से विजई हुई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...