Skip to main content

बक्सर में आयोजित किसान न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- अपने कारोबारी मित्रों के सहयोग के लिए किसानों को गुलाम बनाना चाहती है सरकार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: केंद्र सरकार के दमनकारी कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी बक्सर के द्वारा "किसान न्याय यात्रा" का आयोजन बक्सर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन के नेतृत्व में हुआ. जिसमें सभी प्रखंडों एवं प्रकोष्ठों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ बड़ी संख्या में किसानो, मजदूरों एवं छात्रों की मौजूदगी रही. साथ ही सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर के साथ इस यात्रा में शामिल हुए. “किसान न्याय यात्रा” बक्सर किला मैदान से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कवलदह पोखरा के पास स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में शामिल हुए किसानों मजदूरों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए श्री तथागत हर्षवर्द्धन ने वर्तमान कृषि कानून को एक ऐसे फल की संज्ञा दिया. जो दिखने में भले ही खुबसूरत लगता हो पर उसका असर जहर के सामान है. जिलाध्यक्ष ने कृषि कानूनों की चर्चा करते हुए कहा की यह अहंकारी सरकार अपने कारोबारी मित्रों को सहोयोग करने के लिए भारत के किसानों को गुलाम बनाना चाहती है. किसान अपनी मर्ज़ी से फसल नहीं बो सकेगा और मुक्त बाज़ार के नाम पर पूंजीपतियों के चक्रव्यूह में फंस कर गुलाम जैसा जीवन व्यतीत करने को मजबूर हो जाएगा. जिस सरकार में डीज़ल, खाद , बीज और दवाई  जैसी आवश्यक वस्तुओं की मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही हो वह सरकार किसानोंं का क्या भला करेगी. सरकार को अपनी जिद से बाहर आकर ऐसे काले कानूनों को वापस लेना होगा और कांग्रेस पार्टी इस सरकार को बाध्य कर देगी की कानून को रद्द करे .



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कहा की सरकार अपने मित्रों का क़र्ज़ उतारने के लिए किसानों के भविष्य को गिरवी रखने का काम किया है. ऐसी सरकारों को लोकतांत्रिक देश में एक मिनट बने रहने का अधिकार नहीं है. महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त उपस्थित सभी कांग्रेस जन, किसान, मजदूर एवं छात्रों को श्री हर्षवर्द्धन ने शपथ दिलाया की यह आन्दोलन इन काले कानूनों के रद्द होने तक जारी रहेगा. साथ ही उपस्थिति लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर आन्दोलन में शहीद हुए किसानों को अपनी पुष्पांजली अर्पित किया.
कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ते हुए जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने यात्रा में शामिल हुए किसान मजदूरों एवं छात्रों का उनके समर्थन एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिरुद्ध पाण्डेय, कामेश्वर पाण्डेय. डॉ. मनोज पाण्डेय, राहुल आनन्द, धनजी पाण्डेय, राजर्षि राय, आशीष शांडिल्य, जिला युवा अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, एनएसयुआई राष्ट्रीय समन्वयक अनुराग राज त्रिवेदी, राघवेन्द्र मिश्रा, साधना पाण्डेय, चन्दा देवी, प्रतिभा चौबे, संजय पाण्डेय वजीर खान, बिरेन्द्र राम, हारून खान, करूणानिधि दुबे, ललन दुबे, राजा रमण पाण्डेय, चित्तरंजन प्रसाद मीना, दयाशंकर यादव, कमल पाठक , प्रभुदत्त ओझा, रामाकांत चौबे, निरंजन चौहान, द्विवेदी दिनेश, रामेशर सिंह, दिनेश जी पासवान आनंद मिश्रा, लाला पाठक विनय ओझा, विशाल खरवार, दीपक राय  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...