Skip to main content

जिला प्रशासन के द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर सेंट्रल जेल में की गई छापेमारी,बरामद हुआ सेल फोन..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय कारा में अहले सुबह जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. बक्सर के डीएम अमन समीर, एसपी नीरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी  के.के उपाध्याय  एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम के साथ जिले के कई थानों के पुलिस और जेल कर्मी छापेमारी टीम में शामिल थे. छापेमारी के दौरान  की केंद्रीय कारा के  विभिन्न वार्डों में शौचालयों में एवं  अन्य जगहों पर सघन तलाशी ली गई. पूरे 3 घंटे चले सघन छापेमारी अभियान के दौरान टीम को एक वार्ड से एक मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई. इसके अलावा पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त नहीं हुई.




बताते चलें कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है. पिछले दिनों चक्रहंसी के पूर्व मुखिया के पुत्र की हत्या में जेल बंद कैदियों की संलिप्तता उजागर होने के पश्चात प्रशासन अब कारा में बंद कैदियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. बता दें कि छापेमारी के दौरान  जेल में बंदियों के बीच हड़कंप का  माहौल कायम रहा. बरामदगी को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

प्रशासन के द्वारा जेल में की गई छापेमारी के संदर्भ में जानकारी देते हुए  जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बताया राज्य सरकार के निर्देश तथा आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए छापेमारी की गई थी. छापेमारी सुबह 4:00 बजे से शुरू हुई जिसमें उनके अतिरिक्त एसपी नीरज कुमार सिंह, एसडीएम कृष्ण कुमार उपाध्याय, एसडीपीओ गोरख राम तथा विभिन्न थाने के पुलिसकर्मी शामिल थे. डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह छापेमारी की गयी थी हालांकि, अभियान नियमित रूप से चलाया जाता रहता है. आगे भी सरकार के निर्देशालोक में कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने बताया कि मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.


जेल में  प्रशासन के द्वारा की गई छापेमारी के संदर्भ में जानकारी देते हुए  जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि छापेमारी टीम के मुताबिक विवेकानंद वार्ड में बंद सदर प्रखंड के औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली के रहने वाले बंदी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है. हालांकि, इसके अतिरिक्त जेल से केवल खैनी की डिबिया बरामद हुई है. जिसे आपत्तिजनक वस्तु की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है. मामले को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रशासनिक टीम के अतिरिक्त जेल से उपाधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सभी कक्ष पाल तथा अन्य जेल कर्मी भी छापेमारी में शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19