Skip to main content

वीडियो: अपराधियों ने खेली खून की होली दिव्यांग युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस ..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : डुमरांव अनुमंडल के मुरार थाना क्षेत्र के कोरानसराय-बगेन मुख्य मार्ग पर वैसेगांव व मसर्हियांं के बीच स्थित बगीचा के पास एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि मृत युवक अपने दोनों पैरों पर खड़ा नही हो सकता था. यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है. बता दें  की होली पर्व को लेकर पुलिस काफी चौकस है. इसके बावजूद भी पुलिस के तमाम चौकसी को दरकिनार कर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों के द्वारा दिव्यांग युवक की निर्मम हत्या को लेकर पूरे इलाके में सनसनी व्याप्त है. हत्या के इस घटना कि जानकारी मिलने के पश्चात मुरार, कोरानसराय व बगेन गोला पुलिस के साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के के सिंह घटनास्थल पर पंहुच गए हैं एवं मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं. मृत दिव्यांग युवक के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार वह मुरार थाना क्षेत्र के वैसेगांव गांव का रहने वाला है. जिसका नाम रवि कुमार सिंह पिता स्व. सुरेंद्र सिंह  उम्र तक़रीबन 35 वर्ष बताया जा रहा है. बीते कुछ साल पूर्व वह किसी कम्पनी में कार्यरत था. कंपनी में काम करने के दौरान ही बिजली के करंट लगने से युवक दोनों पैर से दिव्यांग हो गया था. जिसके बाद वह अपने परिवार की जीविका चलाने हेतु चौगाई में बिजली मिस्त्री का काम करता था. हर दिन की तरह रविवार की शाम अपने व्हीलचेयर पर होली की खरीदारी कर घर जा रहा था. इसी बीच मौका देखकर मसर्हिया व वैसेगांव के बीच स्थित बगीचा के समीप अपराधियों ने दिव्यांग की हत्या कर शव को को घसीटते हुए एक सौ मीटर दुर ले जाकर युवक का शव को कुएं में फेंक दिया गया. 
स्थानीय गांव  के कई लोग देर शाम को घर जा रहे थे. इसी दरमियान सड़क के किनारे व्हीलचेयर फेंका हुआ देखकर आशंका हुई. मेन रोड के किनारे खून के निशान देखकर लोगों के होश फ़ाख्ता हो गए और इसकी तत्काल सूचना मुरार पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी केके सिंह ने बताया कि युवक की हत्या कैसे हुई है, कुएं से शव बाहर निकालने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19