Skip to main content

जमीनी विवाद में भाई ने भाई को हथौड़े से वार कर सुला दी मौत की नींद,मामले में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के मुनीम चौक के समीप जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मामले में मृतक के पत्नी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति मृतक के ममेरे भाई हैं.


इस घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनीम चौक के रहने वाले ओम नाथ गुप्ता का अपने ही पड़ोसी जितेश गुप्ता, ज्ञानेश गुप्ता के साथ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति तथा हमलावर आपस में फुफेरे-ममेरे भाई हैं. उनकी दुकान मुनीम चौक के पास एक ही साथ है. ओम नाथ गुप्ता मिठाई की दुकान चलाते हैं वहीं, हमलावर जितेश व ज्ञानेश रुई-गद्दे की दुकान चलाते हैं.  हमलावरों के द्वारा बार-बार उनकी जमीन पर दावेदारी की जाती है. इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है.

बताया जा रहा है कि मृतक "आर्य मिष्ठान भंडार" नामक मिठाई की दुकान चलाते थे जो मुनीम चौक पर स्थित है. उसी जमीन पर ममेरे भाइयों के द्वारा अपना हक जताया जा रहा था और उन्होंने रविवार को जबरन कब्जा करने की नीयत से दुकान में घुसना चाहा. इसी बीच मारपीट हुई. स्थानीय निवासियों ने बताया मृतक बेहद मिलनसार स्वभाव के थे तथा उनकी कोई संतान नहीं थी.


पुराने विवाद को लेकर ही रविवार शाम तकरीबन 5 बजे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें ओम नाथ गुप्ता पर जितेश और ज्ञानेश समेत उनके घर के अन्य सदस्यों रिंकू, रितेश, चांदनी, प्रियंका आदि ने मिलकर हमला कर दिया. इस दौरान हथौड़ी से सिर में अंदरूनी चोट लग जाने की वजह से उनकी मौत हो गई. अस्पताल के चिकित्सक डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि ओम नाथ गुप्ता की मृत्यु अस्पताल आने से पूर्व ही हो गई थी. नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में जितेश गुप्ता तथा ज्ञानेश गुप्ता नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19