Skip to main content

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली बांध  के पास बाइक सवार अपराधकर्मियों ने दिनदहाड़े एक पोल्ट्री फॉर्म संचालक को गोली मार दी. यह वारदात शुक्रवार को दिन में तकरीबन 1:30 बजे अंजाम दी गई. बताया जा रहा है कि वर्तमान में जासो रोड के निवासी तथा मूल रूप से सिमरी थाना क्षेत्र के दुरासन गांव के रहने वाले राहुल यादव (22 वर्ष), पिता - भोला यादव अहिरौली बांध के पास मुर्गी फॉर्म का संचालन करते हैं.


दिन में तकरीबन 1:30 बजे वह बक्सर नगर से मुर्गियों के लिए दाना लेकर जा रहे थे. इसी बीच अहिरौलि बांध के पास पल्सर बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधकर्मियों ने उनके नज़दीक पहुँच नाम पूछकर उन्हें गोली मार दी और भाग निकले. राहुल को तीन गोलियां लगी हैं. जिनमें सिर पर एक, बाएं हाथ में एक तथा पेट में एक गोली लगी है. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से राहुल को नगर के गोलंबर के समीप विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.



बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा की गई तमाम तैयारियों को दरकिनार करते हुए अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दी गई है. पुलिस के लाख सक्रियता के बावजूद भी अपराधियों के द्वारा इस तरह के घटना को अंजाम दिए जाने के बाद इलाके के लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार युवक का किसी के साथ मुर्गा काटने को लेकर मामूली बहस हुई थी. राहुल के पोल्ट्री फार्म पर कोई मुर्गा खरीदने के लिए आया था और मुर्गा खरीदने के पश्चात उसे काट कर देने की बात कह रहा था. जिस पर राहुल ने कहा कि मैं मुर्गा काट कर नहीं दे सकता. इसी बात को लेकर दोनों तरफ से बहस बाजी हुई थी. अन्य कोई भी विवाद पोल्ट्री फॉर्म संचालक की किसी के साथ नहीं थी. परिजनों ने बताया कि राहुल काम के अलावा किसी से विशेष लगाव नहीं रखता था. पुलिस इस घटना के बाद इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि आखिर किस विवाद के कारण अपराध कर्मियों के द्वारा युवा पोल्ट्री फॉर्म संचालक राहुल को गोली मारी गई है तथा अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है.

इस संदर्भ में औधोगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा के बाइक सवार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक का किसी के साथ पूर्व का कोई विवाद नहीं था. हालांकि, मुर्गा काटने को लेकर किसी के साथ उसका मामूली बहस हुई थी. पुलिस के द्वारा उस बिंदु को भी ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. घायल पोल्ट्री फॉर्म संचालक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...