Skip to main content

स्थापना दिवस के अवसर पर किसान मेला का उद्घाटन कर डीएम ने जिले को दी वर्षगांठ की बधाई..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के तीसवें स्थापना दिवस का शुभारंभ बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में बुधवार को किया गया. जिसमें किसान मेला उद्यान प्रदर्शनी के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित की गई. मौके पर जिला पदाधिकारी अमन समीर उप विकास आयुक्त डॉ. योगेश कुमार सागर, जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती तथा आत्मा के परियोजना निदेशक राजेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान मजदूर नेता डॉ. मनोज यादव समेत जिले के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किसान मेला को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी  अमन समीर ने बताया कि जिले वासियों के लंबे संघर्ष के बाद आज ही के दिन 17 मार्च 1991 को बक्सर जिला के स्थापना हुई थी. 2 अनुमंडल और 11 प्रखंडों के 142 पंचायतों में पिछले 30 वर्षों में काफी प्रगति हुई है और आगे भी जिला प्रगति की ओर अग्रसर है. उन्होंने किसानों को सरकार के द्वारा जारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया.



मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं तथा सहायताओं का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन निबंधन करना आवश्यक है. आत्मा के परियोजना निदेशक राजेश प्रताप सिंह ने किसानों को आंकड़े के साथ बताया कि किस प्रकार हाल के दिनों में कृषि क्षेत्र में विकास के लिए किसान प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विभिन्न राज्यों और जिलों में भेजे गए तथा उन्होंने यह भी बताया कि कौन-कौन सी लाभकारी योजनाएं अभी शुरु की जानी है. किसान मेला में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने अपनी उपज को प्रदर्शित किया वहीं, अधिकृत विक्रेताओं द्वारा कृषकोपयोगी यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है.


इसके साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर आज दोपहर 2:00 बजे बक्सर की सांस्कृतिक विरासत विषय पर एक संवाद का आयोजन नगर भवन में किया गया. साथ ही अभियान विश्वामित्र के तहत पुस्तक दान अभियान भी आयोजित की गई. इसके अतिरिक्त आगामी 22 मार्च तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर जिला स्थापना दिवस मनाया जाएगा. जिला स्थापना दिवस मनाए जाने को लेकर सरकारी कार्यालयों तथा भवनों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...