Skip to main content

धान लदी पिकअप नहर में पलटी 1 की मौत 3 घायल, मौके से ड्राइवर फरार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  मुरार थाना क्षेत्र के फफदर मोड़ पर धान से लदी पिकअप स्टेरिंग फेल होने के कारण नहर में अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें पिकअप पर सवार 4 लोग में से एक की मौत पिकअप के नीचे दब जाने के कारण हो गई. वहीं 3 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि भंवर के तरफ से एक पिकअप धान लादकर इटाढ़ी जा रही थी. तभी मुरार थाना क्षेत्र के फफदर मोड़ के समीप स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई.  पिकअप पर सवार 4 लोगों में से 3 लोग जो कि मामूली रूप से घायल थे. वे लोग नहर से बाहर निकल कर कांप रहे थे. तभी, उस रास्ते से दौड़ लगाने जाने वाले कुछ नवयुवकों की नजर उन पर पड़ी. जिस पर युवकों ने पूछा कि आखिर क्यों आप लोग कांप रहे हैं. जिस पर  घायलों में से एक मन मन राम ने बताया कि  पिकअप पलट जाने की वजह से हम लोग के साथ पिकअप पर सवार एक व्यक्ति पिकअप के नीचे दबे हुए हैं. जिसके बाद नौजवानों के द्वारा पिकअप वाहन  के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया तथा आनन-फानन में इन सभी  को चौगाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने पिकअप के नीचे दबे एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. घायलों का इलाज चौगाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है.



 घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए मुरार थानाध्यक्ष ने बताया कि  मृतक का नाम बहादुर यादव पिता राम जी यादव है. जिसकी उम्र तकरीबन 35 वर्ष बताई जा रही है. जो बैरी थाना क्षेत्र के इटाढी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. चिकित्सक ने बताया कि पिकअप के नीचे दबे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. क्योंकि उसके शरीर में काफी गंभीर चोट लगी थी. वहीं पिकअप के ऊपर बैठे तीन पालदार मामूली रूप से घायल हुए हैं. मन मन राम पिता रामदेव राम ग्राम बैरी थाना इटाढ़ी  ने बताया कि वे लोग पिकअप से भदवर से धान लादकर इटाढ़ी  जा रहे थे. जो कि इटाढ़ी  के मिनी राइस मिल के संचालक सत्येंद्र पाठक के यहां देना था. हम सभी पाल दारी का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि अचानक से पिक अप का स्टेरिंग फेल हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ है. उन्होंने बताया कि मौके से ड्राइवर भागने में सफल हो गया. खबर लिखे जाने तक घायल एवं मृतक के परिजन इटाढी से प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र चौगाई नहीं पहुंचे थे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के द्वारा इस घटना की जानकारी मुरार थाना प्रभारी हरेराम कुमार को दी गई.  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायलों से फर्द बयान लिया गया तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19