Skip to main content

वीडियो:14 मार्च को डी टू एक्स डांस एकेडमी में आयोजित होगा मिस्टर एंड मिसेज ब्यूटी कंटेस्ट व फैशन वॉक का फ्री ऑडिशन, शामिल होकर बच्चे निखार सकते हैं अपनी प्रतिभा..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के बाईपास रोड स्थित काली मंदिर के बगल में संचालित डी टू एक्स डांस एकेडमी में आगामी 14 मार्च को मिस्टर एंड मिसेज ब्यूटी कंटेस्ट का ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है. ऑडिशन पूरी तरह से नि:शुल्क होगा. जिसमें जिले के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. ऑडिशन के दौरान सम्मिलित प्रतिभागियों में से 30 लोगों का चयन किया जाएगा. ऑडिशन में चुने जाने वाले प्रतिभागियों को पटना में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले एवं फिनाले के लिए तैयारी कराई जाएगी. बता दें कि इस क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले बच्चों को ऑडिशन के माध्यम से चयन करने के पश्चात उन्हें पटना में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में सम्मिलित किया जाएगा. मिस्टर एंड मिसेज ब्यूटी कांटेस्ट के ऑडिशन का आयोजन कर रहे वेडिंग डिजाइनर आर्यन कुमार जो कि नीव से फैशन डिजाइनिंग किए हैं. उन्होंने बताया कि इस ऑडिशन का आयोजन 20 जिलों में किया जा रहा है. जहां ऑडिशन के दौरान सभी जिलों में 30 प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा और उन्हें ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार किया जाएगा. ग्रैंड फिनाले में 20 जिलों के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे. उनमें से चयनित प्रतिभागियों को पटना में आयोजित फिनाले में शामिल होने का मौका मिलेगा.




उन्होंने बताया कि यहां के बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें इस क्षेत्र में बेहतर मुकाम दिलाने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. आगे चलकर यही बच्चे इंटरनेशनल लेवल पर आयोजित होने वाले फैशन शो एवं ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी अपने मेहनत के बदौलत शामिल हो सकते हैं.

आर्यन कुमार जो कि नीव से फैशन डिजाइनिंग किए हैं. उन्होंने बताया कि ऑडिशन बिल्कुल ही फ्री होगा. लेकिन, जो 30 बच्चों को चयनित किया जाएगा. उन्हें ग्रैंड फिनाले की तैयारी कराने के लिए उनसे ग्रूमिंग फीस लिया जाएगा. ग्रैंड फिनाले के लिए टैलेंटेड शिक्षक के द्वारा तैयारी कराई जाएगी. ग्रूमिंग क्लास 10 दिन का होगा. जिसमें रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन क्लास, प्रेजेंटेशन क्लास कराया जाएगा. ग्रूमिंग क्लास की शुल्क ₹5000 देय होगा. ग्रूमिंग फीस के अंतर्गत हीं ग्रैंड फिनाले में शामिल होने वाले 30 चयनित प्रतिभागियों का दो राउंड एपनिक राउंड एंड ग्राउंड राउंड के ड्रेस का खर्च, मेकअप का खर्च व ग्रैंड फिनाले में लगने वाले सभी खर्च सम्मिलित होंगे. ग्रैंड फिनाले में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पटना में आयोजित होने वाले फिनाले में शामिल होने का मौका मिलेगा. बक्सर में मिस्टर एंड मिसेज ब्यूटी कंटेस्ट व फैशन वॉक का ऑडिशन बक्सर के जाने-माने डी टू एक्स डांस एकेडमी के डांस टीचर धर्मेन्द्र कुमार के देखरेख में की जा रही है.


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डी टू एक्स डांस एकेडमी के डांस टीचर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऑडिशन के दौरान 30 बच्चों को चयनित किया जाएगा तथा ग्रैंड फिनाले के लिए तैयारी कराई जाएगी. जो बच्चे ग्रैंड फिनाले तक पहुंचते हैं तथा जीत हासिल करते हैं. उसके बाद उन्हें फिनाले में शामिल होने का मौका मिलेगा. फिनाले में खिताब जीतने वाले बच्चों को आगे चलकर ऐड करने का मौका मिलेगा. जैसे मान्यवर, विवाह आर्लिया अन्य ब्रांडेड कंपनी में उन्हें ऐड करने का मौका प्राप्त होगा. उन्होंने बताया ऑडिशन का खर्च स्पॉन्सर्स के माध्यम से एवं ज्यादातर खर्च डी टू एक्स डांस एकेडमी एवं आयोजनकर्ता के तरफ से निर्वहन की जाती है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19