मंगल गीत व नीति आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ जदयू नेताओ ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मनाया जन्मदिन ..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वाँ जन्मदिन समारोह श्याम वाटिका सभागार में आयोजित हुआ. इस दौरान समारोह में बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री सह बक्सर जिला जदयू के जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार निराला , जदयू जिला प्रवक्ता सह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव , जदयू प्रदेश नेता संजय सिंह राजनेता ने संयुक्त रूप से केक काट कर जन्मदिन समारोह मनाया. आयोजित समारोह में जदयू नेताओ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्श और नीतियों पर चलने का संकल्प लिया. वहीं, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के अवसर पर एक से एक मंगल गीत गाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाया. बड़ी संख्या में जदयू नेता कार्यकताओं समेत बक्सर जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे.
इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए जदयू जिला प्रवक्ता सह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह यादव ने कहा कि आज बक्सर के श्याम वाटिका में जदयू के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है. मौजूद सभी लोगों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पहले लोग बिहार को बीमारू राज्य के तौर पर देखते थे जब से नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बने और बिहार में विकास के कार्य किए गए तब से लेकर अब तक बिहार विकास कार्यों में अपनी अलग पहचान कायम करने में सफल हुआ है. ईश्वर से हम सभी की यही कामना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दीर्घायु हो तथा विकास कार्यों में आगे भी अनवरत अपनी भूमिका अदा करते रहे.
Comments
Post a Comment