Skip to main content

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं, पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर व पुलिस अधीक्षक बक्सर ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित करके किया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने बताया कि अपने उद्बोधन की शुरूआत जिला पदाधिकारी ने अपने स्वलिखित रचना से की. "किस्मतों के रंगों को रूह का सहारा दे दे, पिंजरे की बंदिशों की मन की उड़ान दे दे, क्यूँ तू भूल रही, तू दुर्गा तु काली, पर क्यूँ तु सीता है कि लक्ष्मण करे तेरी रखवाली." उन्होंने कहा कि नारी को रूढ़िवादिता सोच से बाहर निकलने की आवश्यकता है. नारी जितनी अधिक शिक्षित होगी उतनी ही मुखर होगी. 


उन्होंने कहा कि आज समय बदल चुका है, महिलाएँ सभी क्षेत्रों में पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं. आज की महिला किसी भी मायने में पुरूषों से कमतर नहीं आँकी जा सकती हैं. प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, वकालत, सेना के तीनों विंग, खेल, पत्रकारिता, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में, राजनीतिक नेतृत्वकर्ता आदि जैसी अनेकोनेक विधाओं में महिलाओं ने अपनी श्रेष्ठता कायम की है. आधी आबादी अब उड़ान भरने को तैयार है. यह समाज के लिए सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है. अब सही मायने में समाज तरक्की के पथ पर अग्रसर है. समाज के लिए यह सुखद है कि आज की नारी सभी विधाओं में अपनी सर्वश्रेष्ठता स्थापित कर रही है. आज के समारोह में महिला प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, समाहरणालय में कार्यरत कर्मी, चिकित्सक, नर्स, आशाकर्मी, सेविका, सफाईकर्मी, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी को सम्मानित किया गया. महिला विकास निगम, बिहार, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बक्सर द्वारा जिला बक्सर में सखी वन स्टॉप सेन्टर सह महिला हेल्पलाईन के संचालित होने की जानकारी दी गई. बताया गया कि महिला हेल्पलाइन का दायित्व विभिन्न प्रकार की प्रताड़नाओं एवं अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को राहत पहुँचा कर उनके पुनर्वास की सुविधा प्रदान करना है. "सखी, वन स्टॉप सेन्टर सह महिला हेल्पलाइन" द्वारा परामर्शी सेवा पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क वैधानिक सहायता, अल्पावधि के लिए प्रताड़ित महिलाओं के आश्रय का प्रबन्ध एवं सहयोग, आवश्यकतानुसार पीड़ित महिलाओं की चिकित्सकीय सहायता, सूचक महिला के प्रति अपराध के संबंध में थाना में प्रथम सूचना प्रतिवेदन FIR दर्ज करने में सहयोग, समस्याओं के निदान में सम्पर्क सूत्र के रूप में दायित्वों का निर्वाह आदि सेवाएँ प्रदान की जाती है. साथ ही दहेज प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं को भी "सखी वन स्टॉप सेन्टर सह महिला हेल्पलाईन" द्वारा सहायता दी जाती है. आज के समारोह में हॉकी की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा कुमारी, बुशु की राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा कुमारी, कबड्ढी की खिलाड़ी एवं एन.सी.सी कैटेड मोहनी कुमारी, हॉकी की नेशनल खिलाड़ी प्राँजल सिंह, कबड्ढी की खिलाड़ी सुमन एवं दिव्यांग कलाकार (पेन्टिंग) विनीता राय को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर तीन तरह की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. 



पेन्टिंग प्रतियोगिता में कोविड-19 में परिपेक्ष्य में महिलाओं की भूमिका विषय रखा गया. क्वीज एवं "बूझो तो जानो" प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.  समारोह में उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर, अपर समाहर्ता-सह-लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, नजारत उप समाहर्ता बक्सर,निदेशक डी.आर.डी.ए, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी, महिला हेल्पलाइन केन्द्र प्रशासक एवं समाहरणालय सवंर्ग के कर्मीगण उपस्थित थे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19