Skip to main content

नया बाजार में गोलीबारी के 5 दिन बाद व्यवसाई से रंगदारी मांगने व धमकी देने पहुंचे अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नया बाजार में व्यवसाई रमेश केशरी के बंद दुकान पर गोलीबारी के घटना में शामिल अभियुक्त एवं अन्य सहयोगीयों की गिरफ्तारी से खार खाए अपराधियों ने अपने शागिर्द को भेजकर व्यवसाई से रंगदारी की मांग की थी तथा उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. व्यवसाई को धमकी मिलने के पश्चात उसने मामले की जानकारी बक्सर के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह को दी. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के आदेशानुसार सदर एसडीपीओ गोरख राम एवं नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार डीआईयू टीम एवं अन्य पुलिसकर्मी व्यवसाई के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. जांच के क्रम में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यवसाई से रंगदारी मांगने एवं धमकी देने पहुंचे अपराधी को चिन्हित किया तथा सदर एसडीपीओ गोरख राम के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा छापेमारी कर धमकी देने पहुंचे आरोपित को मित्रलोक कॉलोनी से 2 दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी का नाम मंटू कुमार बताया जा रहा है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को थाने लाने के पश्चात पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में अपराधी के द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस कर रही है. वही किराना दुकान पर गोलीबारी मामले के फरार दो मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है.



बता दें कि बीते दिनों बक्सर के नया बाजार में अपराधियों के द्वारा सुबह के वक्त ही रमेश केशरी के बंद दुकान पर गोलीबारी की गई थी. गोलीबारी के घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले थे. सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद पल्सर बाइक पर सवार होकर भागते हुए तस्वीर मिली थी. उसी तस्वीर के आधार पर एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी कर गोलीबारी की घटना में बाइक चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही साथ उसके अन्य साथियों को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया. हालांकि, गोली चलाने वाले शूटर सत्यम सिंह एवं दिलजले अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं. अपने साथियों की गिरफ्तारी से बौखलाए अपराधियों के द्वारा व्यवसाई के दुकान पर गोलीबारी की घटना के 5 दिन बाद पहुंचकर व्यवसाई से रंगदारी की मांग की गई एवं अंजाम भुगतने की धमकी दी गई. 


मामले में व्यवसाई के द्वारा पुलिस अधीक्षक को जानकारी जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी को चिन्हित कर छापेमारी कर रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त मंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के पश्चात पुलिस के द्वारा उसे जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. बहरहाल, पुलिस की कार्रवाई जो भी हो गोलीबारी के घटना में संलिप्त गोली चलाने वाले मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यवसाई अभी भी सहमा हुआ है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19