Skip to main content

परिवार और समाज को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है टीकाकरण : जिलाधिकारी



- जिलाधिकारी अमन समीर समेत अन्य अधिकारियों ने ली कोविशील्ड की दूसरी डोज.
- सदर अस्पताल में शिकायत निवारण केंद्र, दवा वितरण काउंटर व रजिस्ट्रेशन काउंटर का हुआ उद्घाटन.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  जिले में शनिवार से दूसरे चरण के लाभुकों को टीके का दूसरा डोज देने का काम शुरू किया गया है. अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अमन समीर व अन्य अधिकारियों ने टीका लेकर की. टीका लेने के बाद अधिकारी आधे घंटे तक अवलोकन कक्ष में बैठे. जहां चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी निगरानी की. इस दौरान जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कोरोना से बचाव को लेकर भारत में तैयार टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. टीका लगवाना बहुत ही आसान है. खुद के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है. इसलिए कोरोना टीका अवश्य लें, ताकि कोरोना वायरस व उसके संक्रमण से लड़ा जा सके. टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ टीके का दोनों डोज लिया. अब फ्रंटलाइन वर्करों की बारी है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीका चरणबद्ध रूप से लगाया जा रहा है. अपनी बारी आने पर बिना भय के टीका लगवाएं.

सुरक्षित है कोविड-19 की  वैक्सीन :
जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया वह कोविड-19  वैक्सीन की  दोनों डोज लगवा चुके हैं. किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है. राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों से अपील है कि वे भी वैक्सीन लगवाएं और अपना जीवन सुरक्षित बनाएं. उन्होंने बताया वैक्सीन लेने के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं हुआ. जिन लोगों ने पूर्व में टीका लगवाया है, उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं हुई है. वैक्सीन के बाद सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं. इससे स्पष्ट है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. अन्य लोग भी उत्साह के साथ बिना किसी झिझक के टीका लगवाएं. वैक्सीन लेने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.


सदर अस्पताल में खुला शिकायत निवारण केंद्र : 
जिलाधिकारी अमन समीर ने सदर अस्पताल में शिकायत निवारण केंद्र, रजिस्ट्रेशन काउंटर व दवा वितरण केंद्र का भी उद्घाटन किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने जिलाधिकारी को बताया कोरोना काल में  भीड़भाड़ न हो इसके लिए दवा वितरण केंद्र व रजिस्ट्रेशन काउंटर को बाहर कर दिया गया है. जिससे अस्पताल के अंदर अनावश्यक भीड़ नहीं होगी. वहीं, विभाग के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में शिकायत निवारण केंद्र खुलने से अस्पताल की कार्यशैली में  भी बेहतर सुधार किया जा सकेगा. इस क्रम में जिलाधिकारी ने शिकायत निवारण केंद्र की निगरानी और उसमें आने वाले मामलों का निष्पादन सरकार के द्वारा निर्धारित समयावधि में करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान शिकायत निवारण केंद्र का भी जायजा लिया जाएगा. इसिलए सभी शिकायतों को पारदर्शी तरीके से निष्पादित किया जाए. मौके पर डीपीआरओ कन्हैया कुमार, एसीएमओ डॉ. नरेश कुमार, डीपीएम संतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार सिंह, यूएनडीपी के वीसीसीएम मनीष सिन्हा समेत जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19