Skip to main content

सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन चौबे का निधन, जानने वालों में दौड़ी शोक की लहर..


- साबित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल के परिसर में 2 मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि.

- सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी होने के साथ-साथ अपना निजी क्लीनिक भी चलाते थे डॉ. चौबे.
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र नारायण चौबे का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उन्हें लीवर की बीमारी थी तथा तकरीबन 10 दिनों से तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां शुक्रवार को दिन में तकरीबन 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ. चौबे सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी होने के साथ-साथ अपना निजी क्लीनिक भी चलाते थे. स्वभाव से मृदुभाषी तथा बेबाक व्यक्तित्व के धनी चिकित्सक के निधन पर उन्हें जानने वाले लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई.

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ भूपेंद्र नाथ, प्रबंधक दुष्यंत कुमार, डीपीएम संतोष कुमार डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ.आर.के.गुप्ता, डॉ. अमलेश कुमार, डॉ. राजीव झा, डॉ. दिलशाद आलम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बक्सर जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रसाद, सचिव डॉ. वी. के. सिंह, रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, यूनिसेफ के जावेद आबिदी, शगुफ्ता जमील, मनीष सिन्हा, विजय पांडेय, धर्मेन्द्र पाठक समेत कई लोगों ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है. तथा इस विकट परिस्थिति में परिजनों को साहस व मृतात्मा को शांति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है.


दूसरी तरफ सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.बी.एन.चौबे के निधन पर साबित खिदमत फाउंडेशन के निदेशक तथा डब्ल्यू.एच.आर.पी.सी. के सदस्य डॉ. दिलशाद आलम तथा साबित खिदमत फाउंडेशन के सचिव साबित रोहतासवी ने दुख व्यक्त किया है. फाउंडेशन के परिसर में उनके निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

सचिव साबित रोहतासवी ने उन्हें अंतिम विदाई में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह बक्सर जिले के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. इससे ना सिर्फ चिकित्सा जगत बल्कि डॉ. चौबे को जानने वाले हर व्यक्ति के मन में उदासी एवं शोक की लहर व्याप्त है. भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...