Skip to main content

वरिष्ठ नागरिकों को सदर अस्पताल में मिलेगी खास सुविधा,कर्मी देंगे सहायता..



- बक्सर सदर अस्पताल में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर व डिजिटल एक्स-रे मशीन का डीएम ने किया उद्घाटन.
- डीएम, डीडीसी तथा सिविल सर्जन समेत अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है. उन्हें सदर अस्पताल में खास सुविधा मिलेगी. बक्सर के डीएम अमन समीर ने बुधवार को अस्पताल में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर के साथ-साथ डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने जिलाधिकारी को बताया कि इस सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाएगा. यहां पर अस्पताल में आने वाले बुर्जुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी. साथ ही, उनकी मदद व मार्गदर्शन के लिए कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा. ताकि, इलाज से लेकर दवा प्राप्ति में उन्हें किसी अन्य लोगों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा. जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन की इस पहल की सराहना की. उन्होंने इस प्रकार की व्यवस्था को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में शुरू करने की सलाह दी. मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. योगेश कुमार सागर, एमओ डॉ. भूपेंद्र कुमार, डीपीएम संतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार सिंह समेत अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.



सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने वरीय पदाधिकारियों को बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति ने सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की पहल की है. पूर्व में सदर अस्पताल में नार्मल एक्सरे की सुविधा थी. अब स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सदर अस्पताल परिसर में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जा रही है. इस मशीन के लगने से मरीजों को काफी सुविधा होगी. मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी. इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा. मरीजों की संख्या व बीमारी के अनुसार इन दिनों सदर अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी व प्रसव वार्ड मिलाकर हर रोज लगभग 70 से अधिक मरीजों का एक्स-रे किया जाता है. नार्मल एक्सरे की सुविधा के कारण एक्स-रे जल्द नहीं होने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. डिजिटल एक्स-रे शुरू होने से गंभीर बीमारियों का आसानी से पता चल सकेगा. रिपोर्ट भी तत्काल मिल जाएगी.


इस दौरान डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया. उन्होंने अस्पताल परिसर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने का निर्देश दिया. इस क्रम में उन्होंने सिविल सर्जन से जिले में कोरोना प्रसार को रोकने व उससे जुड़ी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा जिले में कोरोना से लड़ने की सारी तैयारियों को पुख्ता करें. किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि जिले के किसी क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके संक्रमण चेन की पूरी जानकारी निकाले. उसके बाद उसके आसपास के लोगों व उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाए. इन सब के अलावा लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी के लिए भी प्रेरित करें.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19