Skip to main content

गोलीबारी व युवती से दुर्व्यवहार मामले में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन ने एसपी को लिखा पत्र,अपने पुत्र को बताया पूर्णत: निर्दोष..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में युवती से हुए दुर्व्यवहार व गोलीबारी मामले में नामजद किए गए नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन स्व. अरविंद कुमार सिंह के पुत्र अनुपम कुमार सिंह के बचाव में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रह चुकी अनुपम की माता शकुंतला देवी ने एसपी नीरज कुमार सिंह को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने बताया है कि विगत 15 वर्षों से वह तथा उनके पति नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर निर्वाचित एवं कार्यरत रह चुके हैं. नगर परिषद निर्वाचन तथा अन्य निर्वाचन में सक्रिय रूप से भागीदारी के कारण विपक्षियों के द्वारा उनके परिवार तथा उनके पुत्र की राजनीतिक छवि एवं चरित्र को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.


उन्होंने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह को दिए गए पत्र में  बताया है कि 11 मार्च की शाम को सिस्कॉन टीएमटी कंपनी के जिला सीएनएफ़ होल्डर उनके पुत्र अनुपम कुमार सिंह की कंपनी में बतौर मार्केटिंग इंचार्ज कार्यरत सोहनी पट्टी के स्व. गोपाल रजक के पुत्र सुनील रजक कंपनी का कार्य निबटा कर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित कार्यालय में वापस लौट रहे थे तो 6 लड़कों ने उन्हें घेर कर उनके साथ मारपीट की तथा उनका सर फोड़ दिया मामले को लेकर उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया है कि विपक्षियों के द्वारा एक साजिश के तहत औरतों एवं लड़कियों को आगे करके एक झूठा केस दर्ज करा अनुपम तथा उनके फर्म में कार्यरत कर्मियों को फंसाने का कार्य किया जा रहा है. शकुंतला देवी ने बताया कि उनके पुत्र राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय हैं एवं अपने व्यवसाय में लगे रहते हैं. उनका कोई पुराना आपराधिक इतिहास भी नहीं है. ऐसे में उनका भविष्य खराब करने के उद्देश्य से यह झूठा मामला दर्ज कराया गया है. 




इस बाबत एसपी को दिए गए आवेदन पर मोहल्ले वासियों से हस्ताक्षर भी कराया गया है. अनुपम के चाचा संजीव सिंह ने भी इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है तथा एसपी नीरज कुमार सिंह को मामले में हस्तक्षेप करते हुए मामले की उचित जांच कराने का अनुरोध किया है.

बता दें कि 11 मार्च की शाम में तकरीबन 5:30 बजे अनुपम सिंह चीनी मिल के रहने वाले रोहित चतुर्वेदी तथा सोहनी पट्टी के निवासी सुनील रजक पर स्थानीय निवासी एक युवती ने दुर्व्यवहार तथा गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के आलोक में सुनील रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि, अन्य दो लोगों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...