Skip to main content

अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर लगातार तीसरे दिन हड़ताल पर डटे रहे जिले के सभी कार्यपालक सहायक..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के सभी कार्यपालक सहायक लगातार तीसरे दिन भी अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे रहे. कमलदह पोखर पार्क में जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धरना के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि राज्य में लोक सेवा अधिकार के म्यूटेशन, निबंधन, जाति, आवासीय, राजस्व सहित 50 से अधिक किस्म के कार्य लोक शिकायत निवारण का कार्य ठप है. मौके पर माले के जिला सचिव नवीन कुमार ने कहा कि, कार्यपालक सहायकों के नियमितीकरण के सवाल पर विधानसभा के अंदर और बाहर माले सहित पूरा विपक्ष कार्यपालक सहायकों के आंदोलन के साथ है. उन्होंने कहा कि जिला सामान्य प्रशासन विभाग को राज्य के संविदा कर्मियों को नियमितीकरण करना था उसी विभाग में अपने अधीन कार्यरत कार्यपालक सहायकों के नियमितीकरण के लाभ से वंचित कर आउट सोर्स का रास्ता दिखा दिया.


बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ गोप गुट जिलाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि 29 वीं बैठक से कार्यपालक सहायकों की सेवा आउट सोर्स किए जाने के निर्णय को रद्द करने की मांग सरकार से की जा रही है, जिसे सरकार को मानना ही होगा. समाजसेवी डॉ. निसार अहमद ने कहा कि बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई की लड़ाई अब हम लड़ेंगे. सरकार को सभी कार्यपालक सहायकों के आगे झुकना पड़ेगा और 29 वीं बैठक में लिए गए निर्णय को रद्द करना होगा. साथ ही साथ सेवा को नियमित और स्थायी तथा समान कार्य के लिए समान वेतन देना होगा. धरना में माले नेता अलख नारायण चौधरी, संजय शर्मा, जगनारायण शर्मा, राजदेव सिंह जितेन्द्र राम, राम निवास जी , अखिलेश कुमार सिंह, रवि शंकर, घनश्याम, राकेश कुमार, कृष्णा कुमार , जिला संयोजक सत्येन्द्र कुमार यादव अनिल वर्मा, राहुल तिवारी, पंकज तिवारी, नितिन, ऋषिकेश ओक्षा मुकेश कुमार, राजीव, हिमाशु शुक्ला जितेन्द्र , कुन्दन विजय, रोहन कुमार, अमित कुमार यादव, विकास कुमार, रूबी कुमारी, सुशीला कुमारी, नेहा कुमारी, स्नेहलता कुमारी, प्रेमलता कुमारी, अंशु कुमारी, धर्मावती कुमारी, मंजू बाला, पूनम कुमारी, चांदमुनी कुमारी, नेहा कुमारी, मनोरमा कुमारी, ममता कुमारी, कविता कुमारी, गीता सिंह, रूखसाना खातून, नाजनी फातिमा, रीता कुमारी आदि सैकड़ो कार्यपालक सहायक उपस्थित थे. इसके पूर्व मंगलवार को कार्यपालक सहायकों ने भिक्षाटन विरोध जताया था.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19