Skip to main content

वीडियो: जमीनी विवाद में ममेरे भाइयों के द्वारा व्यवसाई की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर काटा बवाल, फूंक डाली बाइक..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जमीनी विवाद में मुनीम चौक पर ममेरे भाइयों के द्वारा व्यवसाई ओम बाबू की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने के बाद नाराज परिजनों ने सोमवार की सुबह सड़क पर उतर कर जमकर बवाल काटा. आक्रोशित व्यवसाई की पत्नी समेत अन्य महिलाएं मुहिम चौक पर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बीच सड़क पर बैठकर आरोपितों के घर की कुर्की एवं दुकान को सील करने की मांग प्रशासन से करनी शुरू कर दी है. बता दें कि आक्रोशित लोगों के द्वारा मुनीम चौक पर खड़ी एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया है. जिससे कि बाइक धू-धू कर जल गई. इस बाइक को आक्रोशित लोगों के द्वारा आग के हवाले किया गया है वह आरोपी पक्ष के घर के बाहर खड़ी थी.



 आक्रोशित परिजनों के द्वारा बवाल काटे जाने एवं सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किए जाने की बात की जानकारी मिलने पर नगर थाने की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है. मृतक व्यवसाई की पत्नी एवं अन्य आक्रोशित लोगों का कहना है कि मामले में अभियुक्तों को पुलिस कड़ी से कड़ी सजा दिलाए तथा आरोपितों की दुकान व घर को सील किया जाए. मृतक की पत्नी का कहना है कि मारपीट के दौरान महिला थाने की पुलिस भी उनकी मदद नहीं की. जबकि मारपीट के दौरान ही एक महिला महिला थाने पर जाकर गुहार लगाई थी. लेकिन, महिला थाने की पुलिस मामले में हस्तक्षेप ही नहीं किया. जबकि नगर थाने की पुलिस ने जांच प्रक्रियाओं की हवाला देते हुए विलंब किया. यदि नगर थाने की पुलिस के द्वारा जांच की प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए विलंब नहीं किया जाता तो व्यवसाई की जान बचाई जा सकती थी.



 मृतक व्यवसाई की पत्नी ने मीडिया कर्मी को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही उनके पति की जान चली गई. इन सभी बातों का हवाला देते हुए आक्रोशित परिजन एवं मृतक की पत्नी पुष्पा गुप्ता सड़क पर उतर कर हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं. मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस परिजनों को शांत कराने के प्रयास में जुटी है.  मौके पर मौजूद नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा घटना के दिन ही मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक की पत्नी के बयान पर 6 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है. आक्रोशित लोगों से उन्होंने संयम बरतने की अपील की है तथा उन्होंने कहा है कि मुनीम चौक पर अनेकों व्यवसायिक प्रतिष्ठान है. इस तरह से आगजनी एवं हंगामा करने से उन्हें भी क्षति पहुंच सकती है. इसलिए लोग संयम बरतें पुलिस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते की तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19