Skip to main content

वीडियो: नवोदित गायक पंकज सिंह के साथ मारपीट मामले का समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह के हस्तक्षेप के बाद हुआ समझौता..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह के पहल के बाद खेसारी लाल यादव एवं पंकज सिंह के बीच उत्पन्न विवाद में समझौता हो गया. सनद  रहे कि खेसारी लाल यादव पर एक गाना नवोदित गायक पंकज सिंह के द्वारा गाया गया था. जिसको लेकर खेसारी लाल यादव के फैन गीतकार अखिलेश कश्यप तथा उनके लोग गुस्से से आगबबूला हो गए थे तथा गीतकार अखिलेश कश्यप एवं उनके लोगों के द्वारा पंकज सिंह को बक्सर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी ढाबे में बैठाकर लाइव वीडियो में उनके साथ मारपीट की गई थी. मामले में पंकज सिंह के द्वारा माफी मांगने के पश्चात उन लोगों के द्वारा पंकज को छोड़ दिया गया था.


इस तरह के घटना घटित होने के बाद नवोदित गायक पंकज सिंह  अपने मामा के घर  पहुंचे  तथा  जब लोगों को पूरे घटना की जानकारी हुई तो पंकज के समर्थन में कई लोग उतर गए और लोगों का समर्थन मिलने के बाद नवनीत गायक पंकज बक्सर नगर थाने में गीतकार अखिलेश कश्यप उनके शागिर्द एवं खेसारी लाल यादव के निजी सहायक के के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया कर्मी से सारी जानकारी देते हुए थाना पहुंचने का वजह भी बताया. लेकिन कुछ समय के बाद पंकज सिंह बक्सर नगर थानाध्यक्ष से यह कहते हुए वापस चले गए की अभी हमने लिखित आवेदन तैयार नहीं किया है. लिखित आवेदन तैयार कर हम पुनः वापस आएंगे तथा मामले की सूचना देकर पंकज वापस चले गए. 

इधर, मामले में बक्सर के समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह के द्वारा हस्तक्षेप करने के पश्चात नवोदित गायक पंकज  एवं गीतकार अखिलेश कश्यप खेसारी लाल यादव के निजी सहायक एवं अन्य लोगों को बुलाकर एक बैठक किया गया. जिसमें सारे मसले को समझने के बाद उन्हें आपस में मिलजुल कर रहने का सलाह देते हुए आगे से इस तरह की घटना घटित ना हो इस पर ध्यान देने की बात कही गई और मामले को अपने स्तर से समझौता कराकर निरस्त करा दिया गया.


वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश कश्यप एवं पंकज सिंह तथा खेसारी लाल यादव के निजी सहायक व नवोदित गायक पंकज के मामा तथा अन्य लोगों का बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गीतकार अखिलेश कश्यप नवोदित गायक पंकज सिंह के द्वारा यह कहा जा रहा है कि एक छोटी सी नासमझी के कारण इतना विवाद हो गया और हम लोग पहले भी एक थे अभी भी एक हैं. आगे से साफ सुथरा गाना गाने का प्रयास किया जाएगा. हम लोग के बीच उत्पन्न विवाद अब पूरी तरह से खत्म हो गया है. आगे समाज में साफ सुथरा गाना परोसने का कार्य हम लोगों के द्वारा किया जाता रहेगा. बैठक के दौरान अखिलेश कश्यप के द्वारा यह कहा गया कि लाइव वीडियो में जो पंकज सिंह के ऊपर हाथ छोड़ा गया वह गलत हुआ है. जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं और जिस तरह से इस मामूली से विवाद को बढ़ा चढ़ाकर लोगों के द्वारा दिखाया गया तथा नवोदित गायक पंकज सिंह का सपोर्ट किया गया. उसी तरह इनके आगामी गानों का वीडियो आदि को वायरल किया जाए. ताकि, साफ सुथरा गाना गाकर नवोदित गायक पंकज सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग पहचान बना सके.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19