Skip to main content

पटरियों को पार करने के दरमियान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने गिरा व्यक्ति, ड्राइवर के सूझबूझ से बाल बाल बची जान..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप उस वक्त एक बड़ी घटना होते होते बच गई जब एक व्यक्ति पटरियों को पार करने के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आकर गिर पड़ा तथा ट्रेन के इंजन के नीचे चला गया हालांकि कहा जाता है कि मारने वाला भी भगवान है और बचाने वाला भी भगवान है और भगवान के रूप में उस व्यक्ति के सामने ट्रेन का ड्राइवर बन कर आया. जिसने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उक्त व्यक्ति की जान बचा ली. इस घटना में उस व्यक्ति को सिर में मामूली चोट लगी है. बाद में आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को ट्रेन के इंजन के नीचे से बाहर निकाला तथा उनका प्राथमिक उपचार कराने के बाद छोड़ दिया गया.


इस बाबत जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी महेंद्र चौधरी ने बताया घटना कि, दिन में तकरीबन 12:22 की है, जब अहमदाबाद से चलकर बरौनी को जाने वाली 09483 डाउन अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस बक्सर रेलवे स्टेशन से खुलकर कुछ दूर आगे बढ़ी थी. तभी रेलवे क्रॉसिंग के समीप उत्तर प्रदेश के भांवर कोल के समीप स्थित माचाडीह गांव के रहने वाले वशिष्ट राय (55 वर्ष) दवा आदि खरीद कर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे. इसी बीच उन्हें मूर्छा आ गई और वह रेल की पटरियों के बीच गिर गए हालांकि, चालक ने ऐसा होता हुआ देख लिया और उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया लेकिन, तब तक गाड़ी का इंजन पटरियों के बीच में गिरे उक्त व्यक्ति के ऊपर गया था हालांकि, उक्त व्यक्ति इस तरीके से गिरे थे कि वह पटरियों के बीचो-बीच थे. ऐसे में उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ केवल सिर पर हल्की चोट आई थी. तुरंत ही इस बात की सूचना आरपीएफ को दी गई जिसके बाद मौके पर सब इंस्पेक्टर एस.के. ओझा समेत आरपीएफ टीम पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला. बाद में व्यक्ति ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी जिसके बाद सिर में हल्की चोट का इलाज कराया गया और फिर जब व्यक्ति ने स्वस्थ होने की जानकारी दी तो उन्हें ऑटो में बिठाकर भेज दिया गया.


पोस्ट प्रभारी ने बताया कि ट्रेन चालक की सूझबूझ से उक्त व्यक्ति की जान बच गई हालांकि, उन्होंने लोगों से यह अपील की कि वह रेलवे फाटक बंद होने पर पटरियों को पार ना करें क्योंकि, ऐसा करना ना सिर्फ दंडनीय अपराध है बल्कि, उनकी जान पर भी जोखिम बना रहता है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19