Skip to main content

ग्रामीण चिकित्सक ने पंखे से लटककर कर ली खुदकुशी..




एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: एक निजी अस्पताल संचालक ग्रामीण चिकित्सक का शव पंखे से लटकता मिला है. यह घटना सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में घटित हुआ है. घटना बीती रात की है जिसकी जानकारी देर प्राप्त हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि मूल रूप से मुफस्सिल थाना अंतर्गत चक्रहंसी गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र अमित कुमार(40 वर्ष) सोनवर्षा बाजार में बालाजी हॉस्पिटल का संचालन करते थे. वह मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी गांव के रहने वाले थे. सोमवार की देर रात उन्होंने अपने स्थानीय अस्पताल के एक्सरे रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब उनके सहयोगी राम वंश पाल तकरीबन आठ बजे अस्पताल पहुंचे तो पाया कि वह पंखे की कुंडी से लटक रहे थे. उन्होंने इस नजारे को देखा तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 


उधर मौके पर पहुंचे चौगाई के जिला परिषद अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही ने बताया कि मृतक का ननिहाल उनके गांव चौगाई में ही है. इस नाते से वह उन्हें भांजा कह कर बुलाते थे. वह बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे लेकिन, इस तरह का कदम क्यों उठाया और यह घटना आत्महत्या है या कुछ और? यह अनुसंधान का विषय है. निश्चित रूप से पुलिस मामले की जांच करते हुए इस रहस्य से पर्दा उठाएगी. मौके से कोई सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि मृतक का पूरा परिवार छत्तीसगढ़ में रहता है जहां उनके पिता वन विभाग में कार्यरत है अमित की शादी हो चुकी है उनकी पत्नी तथा एक छोटी बच्ची भी छत्तीसगढ़ के सीतापुर में ही रहती है.

सरल स्वभाव के थे अमित, छोटी-मोटी दुर्घटनाओं में घायल लोगों का करते थे मुफ्त इलाज:


स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि अमित कुमार मृदुभाषी तथा सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. इलाके में छोटी-मोटी सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों का वह मुफ्त में इलाज तक करते थे. इसके अतिरिक्त कभी उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं रही है ऐसे में उन्होंने इस तरह का कदम क्यों उठाया यह बात समझ से परे है. दबी जुबान से लोग इसे हत्या करार दे रहे हैं. उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि, मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...