Skip to main content

भोजपुरी साहित्य मंडल बक्सर ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गुरु पूर्णिमा..






- भोजपुरी साहित्य मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित था कार्यक्रम.
- सुप्रसिद्ध साहित्यकार अरुण मोहन भारवि समेत कई अन्य ने वेदव्यास के प्रति व्यक्त किए विचार.



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर:  भोजपुरी साहित्य मंडल बक्सर के अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में नगर के शारदा सभागार में मनाई गई तथा इस अवसर पर उनकी कालजयी रचना महाभारत एवं श्रीमद् भागवत गीता की विशिष्टताओं पर परिचर्चा की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई.


इस दौरान सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अरुण मोहन भारवि ने महर्षि वेदव्यास को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महर्षियों में वेदव्यास का स्थान स्वत: सिद्ध है, तभी तो उनके जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. वेदव्यास की दूसरी खासियत यह है कि उन्हें ऋषि का दर्जा प्राप्त है. उन्होंने कहा कि ऋषि वह होता है जो देश हित में खोज (रिसर्च)करता है. यह कर्म प्रधान वर्ण व्यवस्था के प्रतीक है. इसलिए इन्हें ब्राह्मण और इनके वंशज कौरव पांडव को चंद्रवंशी क्षत्रिय माना जाता है. डॉ. भारवि के अनुसार आज से 5 हजार साल पूर्व महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना की थी. जो विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य माना जाता है और उसके एक खंड को हिंदू अपने सबसे बड़े धर्म ग्रंथ गीता के रूप में आदर देते हैं. गीता ही वह दिव्य ग्रंथ है. जिसे पढ़ने से ज्यादा अपने जीवन में उतारने या उसके आधार पर जीवन यापन करने की जरूरत पड़ती है. फल की चिंता छोड़ कर निष्काम कर्म करने की शिक्षा गीता से प्राप्त होती है.




कार्यक्रम के दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अनिल कुमार त्रिवेदी ने कहा कि महर्षि वेदव्यास को गुरु के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त है और इनकी रचना महाभारत एवं श्रीमद्भागवत गीता को भारतीय बांग्मय एवं संस्कृति में सबसे ऊंचा दर्जा प्राप्त है. गीता का ज्ञान केवल भारत या हिंदुओं के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व तथा समग्र मानवता के लिए अत्यंत कल्याणकारी, उपयोगी एवं प्रासंगिक है.

महर्षि वेदव्यास की जयंती गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रचार्य नीलम भारवि, अमरेंद्र दुबे, रामाकांत तिवारी, मन्नू प्रसाद, विनीत कुमार सिंह, विमलेश पाठक, राजेश महाराज, अभिषेक वर्मा एवं अन्य लोग भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर महर्षि वेदव्यास के प्रति अपने विचार व्यक्त किए.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...