Skip to main content

कर्मी गांव के समीप गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से मां बेटी की दर्दनाक मौत,परिवार के 2 अन्य लोग घायल 1 की हालत गंभीर..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कर्मी गांव मोड़ पर गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से एक मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में दो लोग घायल भी हो गए. मृतका उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर के पंचपोखर की रहने वाली थी. जो बकरीद के मौके पर अपने मायके धनसोइ थाना क्षेत्र के बरहना आई थी. पर्व बीतने के पश्चात वह अपने पति बेटी तथा भाई के साथ गाड़ी पकड़ने के लिए कर्मी मोड़ के समीप पहुंची थी. इसी बीच एक गिट्टी लदे डंपर ने सभी को कुचल दिया. यह घटना सुबह तकरीबन 9:15 की बताई जा रही है. कर्मी मोड़ से 50 मीटर उत्तर मार्ग पर यह घटना घटी है. इस घटना के बाद जहां महिला और उसकी 1 वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, महिला के पति और भाई घायल हो गए. पति को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है. वहीं, भाई का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसकी सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह से समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जहां शव के पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. 


घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदार नगर थाना क्षेत्र के पंच पोखर गांव के रहने वाले सब्दुल मियां की पत्नी आसमा बेगम अपने मायके धनसोइ थाना क्षेत्र के बरहना गांव पहुंची थी. जहां से लौटने के क्रम में गुरुवार की सुबह तकरीबन 9:15 पर कर्मी मोड़ से 50 मीटर उत्तर मार्ग पर एक गिट्टी लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. जिससे कि आसमा बेगम तथा उनकी 1 वर्षीय पुत्री जुमरातन खातून की मौके पर मौत हो गई. वहीं, इस घटना में सब्दुल मियां तथा आसमां के भाई घायल हो गए. मृतका के पति सब्दुल मियां की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है. वहीं मृतका के भाई का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोग कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिए थे. बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय थानाध्यक्ष तथा अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जहां शव के पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. 

थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस डंपर से यह हादसा हुई है. उसे जब्त कर लिया गया है. हालांकि, डंपर का चालक भागने में सफल हो गया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19