Skip to main content

साबित ख़िदमत फाउंडेशन व अस्पताल परिसर में वैक्सीनेशन अभियान का हुआ शुभारंभ,150 लोगों ने लिया टीका..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है तथा जिले के सभी लोगों को वैक्सीन आसानी से उपलब्ध हो जाए इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही साथ निजी अस्पतालों में लोगों की सहूलियत के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाई जा रही है. इसी क्रम में साबित खिदमत फाउंडेशन चीनी मिल बक्सर में वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया. जिसमें वार्ड संख्या 34 के सैकड़ों लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का डोज दिया गया. मामले की जानकारी देते हुए साबित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर दिलशाद आलम ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए तथा संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है. 


इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोगों की सहूलियत के लिए साबित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल परिसर में वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया. जिसमें तकरीबन 150 लोगों ने वैक्सीन का डोज लिया. 


 उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा साथ ही साथ उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग अब तक वैक्सीन का डोज किसी कारणवश नहीं ले सके हैं. वह आवश्यक तौर पर कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन का डोज ले. ताकि, संक्रमण से बचाव हो सके. उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन लेना है तथा यह किसी भी तरफ से नुकसानदायक नहीं है.



उन्होंने बताया कि टीकाकरण कैंप में संस्था के सचिव साबित रोहतासवी, अस्पताल प्रबंधक मुर्शीद रजा, एएनएम मंजू कुमारी, कौशिक इकबाल, वार्ड पार्षद अजीत कुमार, हरेंद्र यादव, शैलेंद्र, मो. साजिद समेत कई लोग मौजूद रहे. स्थानीय लोगों ने उनके वार्ड में कैंप आयोजित करने के लिए प्रशासन खासकर अनुमंडल पदाधिकारी का धन्यवाद दिया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19