Skip to main content

इटाढ़ी व भलुहा मार्ग पर औचक वाहन जांच के दौरान मिली सफलता पकड़े गए गिट्टी लदे ट्रक, 12 लाख रुपयों का जुर्माना: DTO..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: परिवहन विभाग के द्वारा चलाए गए औचक जांच के दौरान इटाढ़ी के समीप तथा  राजपुर थाना क्षेत्र के भलुआ गांव मोड़ के समीप गिट्टी लदे 10 ट्रकों को जब्त किया गया है. बताया जा रहा है सभी ट्रक ओवरलोडेड थे. जिन पर गिट्टी लादकर चालक यूपी से चले आ रहे थे. जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर भलुहा व इटाढ़ी के पास औचक वाहन जांच अभियान चला कर ट्रकों को रोका गया और जांच की गई तो यह पाया गया कि गिट्टी ओवरलोडेड थी. इसी बात के आधार पर सभी ट्रकों को जब्त कर लिया गया, जिन पर जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा पिछले 1 सप्ताह के दौरान तकरीबन दो दर्जन ओवरलोडेड वाहन पकड़े गए हैं. जिनसे तकरीबन 24 लाख रुपयों का जुर्माना वसूला जा चुका है.


इस बाबत जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक ने बताया कि बुधवार की रात कोचस-बक्सर मुख्य मार्ग पर भलुहा के समीप तथा इटाढ़ी के पास वाहन जांच की जा रही थी. इसी बीच उत्तर प्रदेश से गिट्टी लादकर कर चले आ रहे 10 ट्रकों को पकड़ा गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सभी ट्रक पकड़े गए. जब्त ट्रकों के संचालकों से कुल मिलाकर तकरीबन 12 लाख रुपयों का जुर्माना वसूला जाएगा.


डीटीओ ने बताया कि, बुधवार की रात को बारिश हो रही थी ऐसे में ट्रक संचालकों ने यह सोचा कि वह बरसात का फायदा उठाकर ट्रक को आराम से लेकर निकल जाएंगे लेकिन, बरसात में ही डीटीओ ने रात तकरीबन 11:30 बजे से जांच अभियान शुरू किया जो कि सुबह 7 बजे तक चलता रहा. इस अभियान के दौरान ही यह सफलता मिली है.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...