Skip to main content

बच्चों की पिटाई करना पड़ा भारी जिला पदाधिकारी ने बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक समेत 3 को किया सेवा से मुक्त ..




एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: जिला बाल कल्याण समिति के अनुशंसा पर जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा बक्सर में बालगृह के बच्चों से मारपीट करने एवं संदिग्ध आचरण में लिप्त पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है. बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी नितेश कुमार, बाल गृह की काउंसिलर श्वेता पांडेय को पदीय दायित्वों से मुक्त करते हुए समाज कल्याण विभाग के सचिव को भी उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सभी प्रमाणों के साथ जिला पदाधिकारी के द्वारा पत्र प्रेषित कर दिया गया है.


गौरतलब है कि दिनांक 02.07. 21 को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन सिंह, सदस्य डॉ शशांक शेखर, नवीन पाठक तथा योगिता सिंह के द्वारा बालगृह का निरीक्षण किया गया. इस दौरान यह पाया गया कि वहां आवासित के बच्चों के साथ मारपीट की गई है. बाद में इस बात की शिकायत जिला पदाधिकारी से की गई, जिसके आलोक में अपर समाहर्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन हुआ. कमिटी द्वारा बालगृह का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों से बातचीत की गई, तथा मामला सत्य पाया गया बच्चों के शरीर पर पिटाई के निशान भी थे. जिसके बाद संबंधित मामले की जांच रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंप दी. जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बालगृह में लगाए गए 11 सीसीटीवी कैमरे में से कोई ऐसा कैमरा नहीं है जो दरवाजे से अंदर आने वाले व्यक्तियों को दिखा सके. इसके अतिरिक्त यह भी पाया गया कि बालगृह में इनवर्टर आदि के कनेक्शन भी सभी कमरों में नहीं किए गए हैं. बिजली चले जाने के बाद जनरेटर आदि की भी व्यवस्था नहीं की जाती. जिससे बच्चों को काफी कष्ट होता है. साथ ही किसी अप्रिय घटना के होने की संभावना बनी रहती है. 


कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जब बच्चों से पूछताछ की जा रही थी तो उस वक्त जिस बच्चे के द्वारा मारपीट की शिकायत की गई थी उसे भी वहां से हटाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रात को वहां पहुंचते थे और रात तकरीबन 9:00 बजे वहां से निकलते थे उन्हें छोड़ने और लेने के लिए भी सरकारी गाड़ी आती थी. लेकिन, उनके आगमन तथा प्रस्थान के संदर्भ में कोई एंट्री भी वहां मौजूद पंजी में नहीं होती थी. ऐसे में उनका चरित्र संदेहास्पद प्रतीत होता है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19