उत्पाद विभाग की टीम ने मल्लाह टोली से 91 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: उत्पाद विभाग की पुलिस टीम को मल्लाह टोली मोहल्ले में छापेमारी के दौरान 91 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है. अंग्रेजी शराब को बरामद करने के साथ ही पुलिस के द्वारा एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तस्कर से पूछताछ करने के पश्चात उसे जेल भेज दिया. गिरफ्तार तस्कर मल्लाह टोली मोहल्ले का रहने वाला लक्ष्मण चौधरी बताया जा रहा है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि मल्लाह टोली के रहने वालों लक्ष्मण चौधरी अवैध शराब का धंधा कर रहा है. सूचना को आधार मानकर उत्पाद विभाग की टीम ने मल्लाह टोली में छापेमारी किया. जहां पुलिस को लक्ष्मण चौधरी के घर से 91 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि लक्ष्मण चौधरी के गिरफ्तार होने के पश्चात उसे मिली जानकारी के आधार पर उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा उसके अन्य साथियों के तलाश में छापेमारी की जा रही है. जिन्हें जल्द ही पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, पूछताछ के पश्चात गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment