Skip to main content

देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिए चयनित हुआ साबित खिदमत फाउंडेशन..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सामाजिक क्षेत्र में अपना अहम दायित्व निर्वहन करने वाले साबित खिदमत फाउंडेशन को बेहतर सामाजिक कार्यों के आधार पर देश के प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान 2021 के लिए बिहार से नामित किया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संस्था के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि संस्था के द्वारा लगातार समाज हित के लिए कार्य के लिए जाते रहते हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे 200 परिवारों को गोद लिया गया था. जिन्हें पूरे लॉकडाउन में भोजन आदि की व्यवस्था कराई जाती रही. इसके साथ ही आगे भी जब उन परिवार के लोगों को जरूरत होगी. उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

निदेशक ने बताया कि संस्था के द्वारा बक्सर तथा कैमूर में यतीम बच्चों के लिए यतीमखाने भी चलाए जाते हैं. जहां बच्चों की बेहतर तालीम के साथ-साथ और है एक बेहतर नागरिक बनाए जाने की पूरी व्यवस्था की जाती है. साथ ही समय-समय पर फाउंडेशन के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर आदि भी लगाए जाते हैं. यही नहीं संस्था के द्वारा खोले गए अस्पताल में रोगियों को न्यूनतम शुल्क में विश्वस्तरीय चिकित्सकीय सेवाएं दी जाती हैं. वहीं, संस्था के द्वारा निर्धन जोड़ों की शादी भी कराई जाती है. इसके साथ ही समाज सेवा से जुड़े ऐसे तमाम काम है जो संस्था के द्वारा अनवरत किए जाते रहते हैं.

उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह प्यार तथा आशीर्वाद के बदौलत ही वह लगातार जन सेवा के कार्यों में तल्लीन हैं. ऐसे में देश के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामित होकर एक तरफ जहां उनका हौसला बढ़ा है वहीं, दूसरी तरफ वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

संस्था के सचिव तथा प्रख्यात शायर एवं समाजसेवी साबित रोहतासवी ने इस सम्मान के लिए नामित किए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि साबित खिदमत फाउंडेशन जनसेवा के लिए कृत संकल्पित हैं. हर मजलूम तथा जरूरतमंद के आंसू पोछने के लिए संस्था के वॉलिंटियर्स हमेशा तैयार रहते हैं. वहीं, फाउंडेशन को यह सम्मान मिलने पर बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर तथा भोजपुरी अभिनेता मनीष बाबा ने बधाई दी है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19