Skip to main content

भीड़ जुटाने में पप्पू यादव को पीछे छोड़ गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मातमपुर्सी के बहाने अपने गढ़ में किया गया शक्ति प्रदर्शन..


- लॉकडाउन के नियमों तथा सोशल डिस्टेंसिंग की खुले आम उड़ाई गई धज्जियां.

- कार्यक्रम के दौरान बगैर मास्क पहने ही मौजूद रहे कई कार्यकर्ता एवं समर्थक.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के बक्सर पहुंचने के पश्चात राजद को अपने जनाधार की खिसकने की चिंता सताने लगी. जिसके पश्चात आनन-फानन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बक्सर पहुंच गए. जहां उन्होंने जिले के नया भोजपुर में राजद के दिवंगत नेता सरफराज अहमद के परिजनों से मिलकर मातमपुर्सी एवं चक्की के दिवंगत मुखिया स्वर्गीय धनराज यादव के ब्रह्म भोज के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर दिखाया कि राजद का जनाधार अभी काम नहीं हुआ है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ वह ब्रह्मपुर विधानसभा इलाके के चक्की और नया भोजपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. इसके लिए पूर्व में ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारी कर रखी थी. बताते चलें कि नया भोजपुर एवं चक्की में तेजस्वी यादव के कार्यक्रमों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा लॉकडाउन के नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई. कार्यक्रम में मौजूद कई कार्यकर्ता तो बगैर मास्क पहने ही एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक झलक पाने के लिए बेकाबू होते हुए नजर आए. वहीं, आम जनों में भी सोशल डिस्टेंसिंग तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन जरा सी भी नहीं दिखी. 


बताया जा रहा है कि पप्पू यादव की जनसभा में जितनी भीड़ हुई थी उससे ज्यादा भीड़ दिखाकर राजद का शक्ति प्रदर्शन करने का निर्देश पूर्व में ही स्थानीय नेताओं को प्रदेश के नेताओं से मिला हुआ था. हैरानी की बात तो यह है कि कोरोना काल में जारी लॉक डाउन का भी कार्यकर्ताओं के द्वारा अनुपालन नहीं किया गया. भीड़ इतनी थी कि एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए लोग एक दूसरे पर गिरे जा रहे थे. नतीजा यह हुआ कि समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं के भारी भीड़ के बीच चाह कर भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मीडिया कर्मियों से अपनी बात नहीं कह सके. हालांकि, अपने छोटे से संवाद में उन्होंने यह जरूर कह दिया कि  बिहार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बिहार बर्बादी की तरफ जा रही है. राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा जनता को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है. शक्ति प्रदर्शन के लिए जिस भीड़ को जुटाया गया था. उसी भीड़ के कारण काफ़ी कोशिश करने के बाद भी तेजस्वी यादव अपनी पूरी बात मीडिया के सामने नहीं रख सके और धक्का-मुक्की के बीच उन्हें आगे निकल जाना पड़ा. चिंतन का विषय यह है कि लॉकडाउन के दौरान आम जनों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन तथा भीड़भाड़ वाले आयोजन को करने से मना किया जा रहा है. साथ ही साथ लोगों को भीड़ भाड़ में जाने से परहेज करने की बात कही जा रही है. वहीं, दूसरी तरफ मातमपुर्सी के बहाने नेतागण खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. सवाल यह खड़ा होता है कि क्या लॉकडाउन केवल आम जनों के लिए ही है?


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19