Skip to main content

रेलवे के निजीकरण के विरुद्ध अखिल भारतीय रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बक्सर के धरती से होगा शंखनाद..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुरुवार को बक्सर के पार्क मैरिज हॉल में अखिल भारतीय रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.  प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन के दौरान अखिल भारतीय रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया के सबसे महान लोकतांत्रिक राष्ट्र आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक मर्यादाओं को खोते हुए लोकतंत्र की समाप्ति की दिशा में प्रगति से अग्रसर हो रहा है. जिसके खिलाफ मुखर होना आज की राजनीतिक विवशता है. मौजूदा सरकार सभी सरकारी उपक्रमों का एक एक कर निजीकरण करते जा रही है. इस प्रकार हमें गुलामी की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है और भारत की जनता को किसी दूसरे मुद्दे पर भटका कर चंद पूंजीपतियों उद्योगपतियों के हाथों में देश की संपूर्ण आर्थिक शक्ति देने का काम किया जा रहा है. यह कार्य उसी प्रकार का है. जैसे अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम पर देश को आर्थिक रूप से गुलाम बना लिया और 200 वर्षों तक हम भारतीयों पर शासन किया. उसी प्रकार से यह सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथों देश को बेच कर उसे गुलाम बनाना चाह रही है. हम भारत के आमजन इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे. आज के परिप्रेक्ष्य में केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार भारतीय रेलवे को निजी हाथों में सौंपने जा रही है. जिसके विरूद्ध आम जनमानस द्वारा अखिल भारतीय रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के बताए गए मार्ग पर चलते हुए दिनांक 25 अगस्त 2020 दिन मंगलवार को समय 10:00 बजे पूर्वाहन से बक्सर के रेलवे स्टेशन के प्रांगण में शांतिपूर्ण ढंग से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जा रहा है. उक्त धरना का आयोजन लॉकडाउन के नियमों एवं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए किया जाएगा. अखिल भारतीय रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित किए गए इस जनहितकारी धरने में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोसपा सह पूर्व मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जाप सह पूर्व मंत्री अखलाक अहमद,राष्ट्रीय अध्यक्ष जविपा अनिल कुमार, सदर विधायक बक्सर संजय कुमार तिवारी, पटना उच्च न्यायालय के विद्वान अधिवक्ता एवं जेपी सेनानी रविंद्र गिरीयागे, अधिवक्ता उच्च न्यायालय नीलिमा सिन्हा, दिनेश कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार व जेपी सेनानी, महान चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार सिंह, पूर्व विधायक डुमराव डॉ. दाऊद अली आदि शामिल होंगे. जनहितकारी धरना किसी राजनीतिक संगठन के द्वारा आयोजित नहीं है. परंतु, सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, युवा संगठन, छात्र संगठन, महिला संगठनों एवं आम जनमानस का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है. हम भारतीय संविधान की गरिमा भारतीय संस्कृति की पवित्रता को बरकरार रखते हुए पूर्ण रूप से सत्याग्रह का ही स्वरूप होगा. आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से डॉ. निसार अहमद, कांग्रेस नेता सतेंद्र ओझा, महिला विकास संस्थान के गोविंद जयसवाल एवं अन्य लोग सम्मिलित रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19