Skip to main content

24 घंटे में जिले में कुल 96 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने, सक्रिय मामले हुए 714..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस  संक्रमण के 96 नए मामले सामने आए हैं. सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने कोरोना अपडेट जारी कर बताया है कि जिले में कुल 96 लोगों को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है.

बताया जा रहा है कि जो लोग शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित पाए गए उनमें सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर में 4,दुल्लहपुर में 4,.सिमरी में 1, मानिकपुर में 1, राजपुर में 1, अर्जुनपुर में 1 बक्सर सदर प्रखंड के बोक्सा में 1, बड़की बसौली में 3,वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में 8 सोमेश्वर स्थान में 1, पुलिस लाइन में 10, कोईरपूरवा में 1, चरित्रवन में 1, धोबी घाट में 1, टाउन थाना में 2, बक्सर एसपी कोठी में 1, दलसागर में 1, सोहनीपट्टी में 1, अकबरपुर में 1, तुरहा टोली में1, जासो केनरा बैंक में 1, राजपुर प्रखंड के सिकठी में 1, बिरना में 1, रामपुर में 1, चौगाई में 5, चौसा प्रखंड के डिहरी में 7, नवानगर प्रखंड के रूप सागर में 1, परमानपुर में 5, समौसर में 2, रेवटिया में 1, सिकरौल में 1, आना में 4, ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली में 1, केसठ प्रखंड के शिवपुर वार्ड नंबर 4 में 1, वार्ड नंबर 3 में 1, कतिकनार में 1, केसठ में 1, डुमराव प्रखंड के निमेज टोला में 1, नुआंव में 1, एनटीपीसी में 1, इटाढी प्रखंड के लोधास में 1 व्यक्ति का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है.

बताते चलें कि इस प्रकार से जांच में तेजी लाई गई है. उसी प्रकार से संक्रमण के मामलों में भी तेजी आई है. संक्रमण के नए मामले भी काफी तेज रफ्तार से सामने आ रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा अपील किया जा रहा है कि लोगों को पहले से और भी ज्यादा एहतियात बरतने की आवश्यकता है. बेहद जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की जा रही है. साथ ही साथ किसी जरूरी कार्य से घर से बाहर निकलते वक्त चेहरे पर अनिवार्य रूप से मास्क पहने की अपील की जा रही है. जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से आवश्यकतानुसार दिन में कई बार हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोते रहने अथवा सैनिटाइज करने की अपील भी की जा रही है. सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य रूप से करने की भी जिला प्रशासन के द्वारा अपील की जा रही है. लोगों से कहा जा रहा है कि भीड़भाड़ ना लगाएं अथवा भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचे. इन्हीं सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर रोकथाम लगाई जा सकती है. इन सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ परिजनों की सुरक्षा एवं  समाज की भी सुरक्षा की जा सकती है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...