एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिमरी थाना क्षेत्र के पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को शराब की नशे में हंगामा करते हुए एक शराबी दिखा. जिसे पुलिस के द्वारा हिरासत में लेते हुए मेडिकल चेक अप कराने के लिए ले जाया गया. मेडिकल चेकअप में शराब पीने की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस के द्वारा उसे जेल भेज दिया गया.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सिमरी थानाध्यक्ष मो. जुनेद आलम ने बताया कि, जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जो कि बलिहार गांव के रहने वाला है. थाना क्षेत्र में गश्ती पर निकली पुलिस को शराब के नशे में हंगामा करते हुए दिखा. जिसे पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराया गया. जांच के उपरांत प्राप्त रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हो जाने पर गिरफ्तार शराबी को जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment