राम मंदिर शिलान्यास के पश्चात लोगों में दिखा उत्साह, 2100 दीप प्रज्वलित कर एवं रंगोली बनाकर मनाई गई खुशी ..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के पश्चात जिले में भी लोगों के बीच काफी उत्साह एवं खुशी का माहौल व्याप्त है. राम मंदिर शिलान्यास की पूजा जैसे ही संपन्न हुई लोगों ने अपने घरों की छत पर आतिशबाजी करना शुरू कर दिए. आज कई वर्षो के इंतजार के बाद हिन्दू समाज के आदर्श मर्यादा पुरूषोतम श्री रामचन्द्र जी के जन्मभूमि अयोध्या पर मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन के पावन अवसर पर श्री रत्नेश्वर महादेव सेवा समिति बंगला घाट बक्सर के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण शर्मा व समिति के युवा अध्यक्ष राहुल कुमार के नेर्तृत्व मे 2100 दीप प्रज्वलित एवं आकर्षक रंगोली बनाकर पूरे मोहल्ले को सजाया गया.
वहीं, संध्या मे श्री रामचन्द्र जी की भव्य आरती भी किया गया. राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास से पूरे देश व विदेश मे जो उत्साह का माहौल बना है. श्री रत्नेश्वर महादेव सेवा समिति एवं तमाम मोहल्ले वासियों के द्वारा राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के पश्चात अपनी खुशी का इजहार किया गया. दीप प्रज्वलित एवं पूरे मोहल्ले में रंगोली बनाए जाने के पुनीत कार्य मे मनीष पाठक,सीताराम शर्मा,विनोद जयसवाल,स्नेहाशीष सम्राट,पिन्टू जयसवाल,सोनू राय,आदित्य गुप्ता,किशोर गुप्ता,मुन्ना सेठी,नेताजी जयसवाल,अमित शर्मा, गोपाल शर्मा,गौरांग पाठक,विकास जयसवाल,आकाश वर्मा उर्फ छोटू, राजू गुप्ता,आशीष गुप्ता,धनजी गुप्ता,भोला जयसवाल,सूरज यादव,विन्दा वर्मा,लाला गुप्ता,विशु शर्मा,नितिन शर्मा,कन्हैया,विशाल,किशन,शक्ति, विनायक,अंशु,हर्षित समेत सभी मुहल्लेवासी समाजिक दूरी का पालन व मास्क के साथ पूरे कार्यक्रम को एक भव्यता देते हुये सम्पन्न कराने मे सहभागिता निभाए.



Comments
Post a Comment