Skip to main content

जिले में कोरोना के ग्राफ में आई गिरावट रविवार को 15 मिले पॉजिटिव मरीज, कुल संक्रमित 2745..



- जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2745.

- कोरोना को हराने वालों की संख्या हुई 2576.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में इन दिनों कोरोना का कहर जारी है. शहर से लेकर गांव तक में कोरोना ने  अपनी पहुंच बना ली है. बताते चलेगी कई दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रहा था. ऐसे में लोगों के बीच हड़कंप का माहौल व्याप्त था. लेकिन, अब कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना मरीजों की संख्या में आई यह गिरावट काफी सुकून देने वाला है. 

जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए शनिवार को कोरोना अपडेट में 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे. रविवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना अपडेट में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

जिले में रविवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में चौसा प्रखंड में नरबतपुर में 6, बक्सर सदर प्रखंड में सदर अस्पताल में 4 सोहनीपट्टी में 2 नई बाजार में 1 सिमरी प्रखंड में सहियार में 2 एवं सिमरी प्रखंड के डुमरांव क्षेत्र में 1 इटाढी प्रखंड में 1 डेहरिया में एक संक्रमित मरीज पाया गया है ब्रह्मपुर प्रखंड में 1 जवही जगदीशपुर में संक्रमित मरीज पाया गया है.

कोरोना रुपए महामारी को पराजित करने के लिए जिले के विभिन्न जगहों पर आम से लेकर खास तक अपने अपने घरों में कैद हैं. लोग घरों में रहते रहते अब काफी परेशान हो चुके हैं. इसके बावजूद भी लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण जिले में पूरी तरह से पराजित करना है तो मजबूरन घरों में ही रहना पड़ेगा. लोगों का कहना है कि जरा सी चूक तथा असावधानी लोगों को परेशानी में डाल सकता है. विदित हो कि पूरे बिहार में आगामी 6 सितंबर तक लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन लागू होने के कारण घरों से निकलने पर पाबंदी है. इसके बावजूद भी कुछ लोग जरूरी कार्य होने के वजह से बाहर निकाल रहे हैं. ऐसे लोगों से जिला प्रशासन के द्वारा अपील किया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन तथा चेहरे पर अनिवार्य तौर पर मास्क पहनकर ही घरों से बाहर सड़कों पर निकले. जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए तमाम निर्देश एवं सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर तथा एहतियात को बरतकर ही कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से जिले में पराजित किया जा सकता है. ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा आम जनों से बार-बार अपील की जा रही है कि तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपनाएं एवं तमाम एहतियात को बरतें.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...