एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुरार थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 26 पीस बंटी बबली देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के अखौरी पांडेयपुर गांव के एक खेत में झाड़ी में छुपा कर रखी गई शराब को पुलिस ने छापेमारी कर बरामद कर लिया है. हालांकि, इस मामले में पुलिस को कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं हुई है.
इस संदर्भ में मुरार थानाध्यक्ष मुकेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अखौरी पांडेपुर गांव के एक खेत में छापेमारी कर झाड़ी से पुलिस के द्वारा 26 पीस बंटी बबली शराब बरामद किया गया है. शराब बरामदगी मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है.


Comments
Post a Comment