Skip to main content

जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का 95 नए मामले आए सामने, कुल सक्रिय मामले हुए 592..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के पंचानवे नए मामले सामने आए हैं. बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 95 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 592 हो गए हैं. बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नवानगर, चौंगाई, बक्सर, इटाढी, ब्रह्मपुर,
 केसठ, चौसा, डुमरांव, राजपुर में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले पाए गए हैं. जिसमें बक्सर में 17, इटाढ़ी में 02, चौंगाई में 19, ब्रह्मपुर में 14,नावानगर में 21,केसठ में 03, चौसा में 04, डुमरांव में 05, राजपुर में 10 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं. 

बताते चलें कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. उस हिसाब से लोगों को पहले से ज्यादा एहतियात बरतने एवं साफ-सफाई तथा मास्क पहनने के आदत को अपनाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन करना बेहद जरूरी है. लेकिन, फिर भी लोगों में जागरूकता की कमी देखी जा रही है. जिस प्रकार तेजी से कोरोना मामलों की जांच कराई जा रही है. वैसे ही मामले सामने भी आ रहे हैं. जिसमें राहत की बात यह है कि अधिकांश मामले नेगेटिव पाए गए हैं. सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करते हुए उनका भी जांच कराया जाएगा. जिस इलाके में संक्रमित मरीज पाए गए हैं उस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.

जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि बेहद जरूरी कार्य होने पर ही सड़कों पर निकले तथा सड़कों पर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से फेस मास्क का उपयोग करें. साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी अनिवार्य तौर पर करें.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19