Skip to main content

जिले के मूलभूत समस्याओं से बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने डीएम को कराया अवगत कार्रवाई की की मांग..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी ने जिला पदाधिकारी अमन समीर को एक पत्र सौंपकर जिले के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया है. उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी के समक्ष जिले के मूलभूत समस्याओं को उनके समक्ष प्रस्तुत कर समस्याओं के निदान हेतु  उचित निर्णय लेने की बात कही है. 

 जिला पदाधिकारी को सौंपे गए अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के कारण पूरा विश्व त्राहिमाम कर रहा है. अपना देश भी इससे अछूता नहीं है और इस महामारी से सफलतापूर्वक लड़ रहा है. इस महामारी से सभी क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित हुए हैं. इस महामारी का सबसे अधिक प्रभाव लोगों के रोजगार एवं खासकर शिक्षा पर हुआ है.  अपने पत्र के माध्यम से उन्होंने जिला पदाधिकारी से रोजगार एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा है कि रोजगार एवं शिक्षा के लिए जिला स्तरीय एक कमेटी बनाकर योजना तैयार की जाए. महामारी के कारण निजी विद्यालय बंद होने के बाद भी अभिभावक से शुल्क की मांग की जा रही है. जबकि विद्यालय बंद होने के अवधि में कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए. इस संदर्भ में निजी विद्यालयों के सभी प्रबंधकों  के साथ बैठक आयोजित कर उचित निर्णय लेने की गुहार उन्होंने लगाई है.

 साथ ही उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से  जिला पदाधिकारी को जिले की साफ सफाई एवं  जलजमाव की समस्या से भी अवगत कराया है. उन्होंने  जिला पदाधिकारी को दिए गए अपने आवेदन में बताया है कि बक्सर गोलंबर से सिंडिकेट तक बने नालों की अभी तक पूर्ण रूप से सफाई नहीं होने के कारण नाले की पानी गलियों में जमा हो रहा है. जिससे कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका बनी हुई है. 

 उन्होंने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि बक्सर जिला कृषि पर आधारित है. किसानों को रसायनिक खाद नहीं मिल रहा है. जिससे किसान महंगे दर पर खाद खरीदने को मजबूर हैं. उन्होंने बताया है कि डीलरों द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है. जिस पर जांच करवाने की कृपा की जाए.  उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि नगर परिषद एरिया में कचरा निवारण हेतु उचित व्यवस्था की जाए फॉर्मर प्रोडक्शन ऑर्गेनाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कराई जाए. इसके लिए कृषि विभाग को शीघ्र निर्देशित किया जाए. साथ ही साथ उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि चौसा गांव में लगभग 100 एकड़ जमीन में जलजमाव रहता है. जलजमाव के कारण किसानों द्वारा उस जमीन में खेती नहीं किया जा रहा है. जल निकासी करवाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया जाए.

 किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी द्वारा दिए गए आवेदन पर जिलाधिकारी ने कहा है कि जल्द ही समस्याओं की जांच कराकर संबंधित पदाधिकारियों को समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्देशित किया जाएगा. उपरोक्त सभी समस्याओं की निवारण हेतु जल्द ही ठोस कदम उठाया जाएगा. 


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19