Skip to main content

जमीनी विवाद में सौतेले भाई की गोली मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नया भोजपुर शिवाला के समीप जमीनी विवाद में सौतेले भाई के द्वारा गणेश यादव को गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को यह सफलता नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के डीके कॉलेज के समीप से प्राप्त हुई है.

बताते चलें कि बीते 9 अगस्त को जमीनी विवाद में सौतेले भाई मुन्ना यादव के द्वारा गणेश यादव  उर्फ  बुड्ढा  यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मुन्ना यादव के द्वारा गणेश यादव को पीछे से सर में सटाकर गोली मारी गई थी. गोली लगने के पश्चात परिजनों के द्वारा मुन्ना यादव को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज हेतु बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बक्सर सदर अस्पताल पहुंचने के पश्चात चिकित्सकों के द्वारा बेहद प्रयास के बावजूद भी गणेश यादव उर्फ बुड्ढा यादव को बचाया नहीं जा सका. जिसके पश्चात पुलिस के द्वारा सदर मुख्यालय स्थित पुराना सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मामले में मृतक की बहन के द्वारा सौतेले भाई मुन्ना यादव एवं ढुढुल यादव तथा डुमराव के संतोष यादव को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी.

इसी दौरान शुक्रवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि गणेश यादव हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त मुन्ना यादव डीके कॉलेज के समीप दिखा है. सूचना प्राप्त होने के पश्चात नया भोजपुर ओपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीके कॉलेज के समीप जाल बिछाकर मुन्ना यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली. गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाने के पश्चात पुलिस के द्वारा फरार अन्य दो आरोपितों के बारे में पूछताछ की गई. आरोपी के द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर पुलिस फरार दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. डुमरांव डीएसपी के के सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर गणेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19