Skip to main content

24 घंटे में 72 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2440..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने का दौर लगातार जारी है. विभिन्न जगहों पर कोविड-19 संक्रमण के जांच के दौरान कई लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं. मंगलवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 72 लोगों को संक्रमित पाया गया है. जिसमें बक्सर सदर प्रखंड से 28 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. बक्सर सदर प्रखंड में मुंगरौल में 4 रेलवे स्टेशन से 1 पांडेयपट्टी से 1 गुरदास मठिया से 2 शांति नगर से 10 तथा सोहनीपट्टी से 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.

डुमरांव प्रखंड में कुल 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें नुआंव से 9 महरौड़ा से 1 दक्षिण टोला से 1 डुमरांव थाना से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.

राजपुर प्रखंड में कुल 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिनमें बसहीं से 9 सुगहर से 1 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं.

चौसा प्रखंड से कुल 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें खिलाफतपुर से 1 सिकरौल से 2 चौसा पावर प्लांट से 1 जलीलपुर से 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.

चौगाई प्रखंड में कुल 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं.

ब्रह्मपुर प्रखंड में कुल 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमे भदार से 2 तथा अरीयांव से 1 पॉजिटिव मामला सामने आया है.

नवानगर प्रखंड से कुल 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें चारों पॉजिटिव मामले बेलहरी गांव से सामने आए हैं.

सिमरी प्रखंड में कुल 3 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. तीनों मामले दियामान गांव से आए हैं.

जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए जिले वासियों से अपील की जा रही है कि गैर जरूरी कार्य से सड़कों पर ना निकले तथा किसी जरूरी कार्य से सड़कों पर निकलते वक्त चेहरे पर मास्क अनिवार्य तौर पर पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अवश्य करें. संक्रमण के प्रभाव को बढ़ने से रोकने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए तमाम निर्देश एवं सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर रोकथाम लगाया जा सकता है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...