एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: हेरोइन तस्कर को 5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने भेलूपुर गाँव में छापेमारी कर रंगेहाथ एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि भेलूपुर गाँव में एक व्यक्ति हेरोइन की तस्करी कर रहा हैं. सूचना को आधार मान पुलिस के द्वारा छापेमारी किया गया तो प्राप्त सूचना सही पाई गई. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने भेलूपुर गांव निवासी मंटू चौहान पिता हरिहर चौहान को 5 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार हेरोइन तस्कर से पूछताछ के पश्चात उसे जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि हेरोइन तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.


Comments
Post a Comment