Skip to main content

24 घंटे में 31 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2471..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है. कोरोना के चपेट में शहर से लेकर गांव तक के लोग आ रहे हैं. बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसी के साथ जिले में कुल  संक्रमितों की संख्या  2471 हो गई है. जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के पश्चात बनाए गए कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ा दी गई है. कंटेनमेंट जोन में प्रशासन के द्वारा आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए आम से लेकर खास तक तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपना रहे हैं तथा बेहद जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. 


बताते चलें कि बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोनावायरस अनुसार बक्सर सदर प्रखंड में 6 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है. जिसमें पुलिस लाइन से 1 नई बाजार से 1 इटाढी रोड से 1 चीनी मिल से 2 पुलिस लाइन बक्सर से 1 संक्रमित मरीज मिले हैं. ब्रह्मपुर प्रखंड से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसमें रेहियां में 1भरखर में 1 रहथुआं में 2 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. नवानगर प्रखंड में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसमें भदार में 1 गोविंदपुर में 3 चनवथ में 3 बीरपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. केसठ प्रखंड में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. राजपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है.  जो राजपुर प्रखंड के हेठुआं से मिला है. डुमरांव प्रखंड में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. दोनों पॉजिटिव मरीज डुमरांव प्रखंड के महरौरा से मिले हैं. इटाढी प्रखंड के कनपुरा में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. 

जिला प्रशासन के द्वारा जिले वासियों से अपील किया जा रहा है कि संयम बनाए रखें तथा जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए तमाम निर्देशों का अनुपालन करने के साथ-साथ तमाम सुरक्षात्मक उपायों को भी अपनाएं. जिससे कि कोरोना संक्रमण पर पूर्णत: विजय प्राप्त की जा सके.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19