एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच करने महाराष्ट्र पहुंची बिहार पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा दुर्व्यवहार एवं अनुषंधान में बाधा पहुंचाने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश उत्पन्न होने लगा है. जिसको लेकर एक प्रतिरोध मार्च राष्ट्रवादी अटल सेना के बैनर तले निकाला गया. तत्पश्चात, महाराष्ट्र पुलिस एवं महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया गया. मौके पर बोलते हुए राष्ट्रवादी अटल सेना के राष्ट्रीय संयोजक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि जिस प्रकार से महाराष्ट्र पहुंची बिहार पुलिस की टीम का असहयोग किया जा रहा है. उससे यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र सरकार तथा महाराष्ट्र पुलिस दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के इशारे पर कार्य कर रही है तथा पूरी फिल्म इंडस्ट्री डी कंपनी के इशारे पर चल रही है तथा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को दबाना चाहती है तथा वह नहीं चाहती कि सुशांत सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच हो सके. उन्होंने कहा कि उनका यह विरोध अब लगातार तब
दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ता गिट्टू तिवारी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की लीपापोती का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जो कि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को भी इस संदर्भ में कठोर कदम उठाने चाहिए. प्रतिरोध मार्च तथा पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल लोगों में नंद कुमार तिवारी, गिट्टू तिवारी के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश पांडेय, लोकगीत गायक गुड्डू पाठक समेत कई लोग मौजूद थे.


Comments
Post a Comment