Skip to main content

कोरोना काल के बीच जश्न-ए-आजादी में डूबा बक्सर, जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण..



- जिला सत्र न्यायधीश, सदर विधायक, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी गण.

- जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में मौजूद लोगों को विकास रिपोर्ट से कराया अवगत, कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.


एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर ने कोरोना संक्रमण के बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किला मैदान में झंडोत्तोलन कर अपने संबोधन में  मौजूद लोगों को जिले में विकास की रिपोर्ट से अवगत कराया. बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में झंडोतोलन के दौरान जिला जज हरिंद्रनाथ, बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, एसडीएम के.के उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा एवं जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. डीएम अमन समीर ने झंडोत्तोलन के पश्चात परेड की सलामी ली. तत्पश्चात, कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले  कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया.

अपने संबोधन में विकास रिपोर्ट  प्रस्तुत करते हुए डीएम ने बताया कि पुनर्वास राशि किसानों को बिजली के साथ-साथ शराबबंदी अभियान में 76327 लीटर शराब की बरामदगी के साथ 770 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इसके साथ ही जल जीवन हरियाली के अंतर्गत जिले में बेहतर काम हुआ है. उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न विकास योजनाओं के संचालन के लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार पूरी तन्मयता के साथ जुटी है. अपने संबोधन के पश्चात जिलाधिकारी ने  कोरोना काल में  उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कोरोना योद्धाओं को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किए. अपने संबोधन के दौरान जिला पदाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लोगों से तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने एवं एहतियात बरतने की आदत को बनाए रखने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि तमाम जिले वासियों के सुरक्षात्मक उपायों के अपनाने एवं एहतियात बरतने की आदत को बरकरार रखने से ही कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है कथा संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर लगाम लगाई जा सकती है.


वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण जारी लॉकडाउन में ऐसा पहली दफा हुआ कि स्वतंत्रता दिवस की परेड में एनसीसी स्काउट तथा विभिन्न विद्यालय के बच्चों को शामिल नहीं किया गया. स्वतंत्रता दिवस के दिन परेड के दौरान दर्शकों के भीड़ से खचाखच भरे रहने वाली किला मैदान पूरी तरह से खाली नजर आई. मौके पर प्रख्यात उद्घोषक सह सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने अपने आवाज की जादू से कोरोना काल में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में जान डाल दी. वह अपने पुराने अंदाज में ही उद्घोषणा कर रहे थे जैसे पूर्व में दर्शकों से खचाखच किला मैदान के भरे रहने पर किया करते थे.

स्वतंत्रता दिवस के पर्व को लेकर आम जनों से लेकर  पदाधिकारियों तक में दिखा खास उत्साह: 

आजादी के पर्व को मनाने के लिए आम जनों समेत जिले के तमाम पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. देश की आन-बान-शान एवं पहचान तिरंगे को खरीदने के लिए दुकानों पर भी भीड़ लगी रही. कई पुलिसकर्मी भी तिरंगे झंडे के साथ साथ बैज आदि खरीदते नजर आए.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19