Skip to main content

अलग-अलग पालियों में दुकानों को खोले जाने की अनुमति के साथ अनलॉक-3 हुआ लागू..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर ने बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी  निर्देशानुसार  लॉकडाउन को को एक बार फिर विस्तारित कर दिया है. लॉकडाउन (अनलॉक-3) 17 अगस्त से 6 सितंबर तक जिले में लागू रहेगा. बिहार सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा करने के साथ ही यह भी बताया गया है कि, रात्रि कर्फ्यू रात्रि 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक पूर्ववत लागू रहेगा. हालांकि, जिला प्रशासन के द्वारा इस बार लॉकडाउन (अनलॉक फेज- 3) में व्यवसायियों  को बड़ी छूट दी गई है. बताया जा रहा है कि अब कुछ दुकानों को प्रतिदिन तथा कुछ को अलग-अलग दिन तथा अलग- अलग पालियों  में खोले जाने का प्रावधान किया गया है.

इस आशय की पुष्टि करते हुए डीएम अमन समीर ने बताया कि लॉकडाउन के मैसेज में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर आदि के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक किए जाने के कार्यक्रम पहले की तरह ही चलाए जाते रहेंगे. इसके अतिरिक्त रोको-टोको अभियान भी नियमित रूप से चलाया जाता रहेगा. उन्होंने बताया कि रात्रि कर्फ्यू भी पूर्व की तरह ही लागू रहेगा.

नए आदेश में बताया गया है कि, डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान खाद्यान्न एवं किराने की दुकान, मीट एवं मछली की दुकान, फल सब्जियों दूध की खुदरा दुकानें, पशु चारा की दुकानें, बीज, कीटनाशक, उर्वरक, कृषि यंत्र से संबंधित सभी आपूर्तिकर्ताओं विक्रेताओं की दुकानों तथा प्रतिष्ठानों को पूर्वाह्न 7:00 से 11:00 बजे एवं अपराह्न 4:00 बजे से 7:00 बजे तक खोला जा सकेगा. इसके अतिरिक्त वाहन शोरूम, एचएसआरपी दुकान, पर्यावरण जांच केंद्र, मोटर गैराज, मोबाइल रिपेयर एवं स्पेशल स्पेयर पार्ट्स टायर-ट्यूब, लुब्रिकेंट की दुकानें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक खोली जाएंगी. कपड़ा एवं चप्पल जूते की दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार पूर्वाह्न 8:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक खोली जा सकेंगी. इसके साथ ही श्रृंगार प्रसाधन एवं अन्य ज्वेलरी की दुकानें सोमवार बुधवार एवं शुक्रवार को मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक खोली जाएंगी. इलेक्ट्रॉनिक गुड्स यथा-मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप यूपीएस एवं बैटरी के विक्रय एवं मरम्मत की सभी दुकानें मंगलवार गुरुवार एवं शनिवार को पूर्वाह्न 8:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक खोली जा सकेंगी.
 

इलेक्ट्रॉनिक गुड्स यथा पंखा कूलर एयर कंडीशनर के विक्रय एवं मरम्मत की दुकानें मंगलवार गुरुवार एवं शनिवार को मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक खुली जायेंगी. निर्माण सामग्री के भंडारण एवं बिक्री संबंधित प्रतिष्ठान यथा सीमेंट बालू, मिट्टी, सीमेंट ब्लॉक, प्लास्टिक पाइप, हार्डवेयर, सेनेटरी फिटिंग, लोहा पेंट एवं शटरिंग सामग्री की दुकानें, प्रतिदिन पूर्वाह्न 8:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक खोली जाएंगी. इसके अतिरिक्त किताबों की दुकानों को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक प्रतिदिन खोला जाएगा. हालांकि, होम डिलीवरी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने की बात कही गयी है. इसके अतिरिक्त दवा दुकान, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान आदि खोले जाने के पुराने आदेश को ही लागू किया गया है. जिसमें रेस्टोरेंट्स आदि से टेक अवे का नियम लागू रहेगा.

जिन चीजों को पूरी तरह से बंद रखा गया है, उनमें शैक्षणिक संस्थान व धार्मिक स्‍थल शामिल हैं. सभी प्रकार के राजनीतिक  और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगी रहेगी. पार्क व जिम भी बंद रहेंगे. स्‍कूल-कॉलेज व धर्म-स्‍थल सहित इन जगहों को नहीं खोला जाएगा. इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिल रही है.

सरकारी दफ्तरों को 50 फीसद कर्मचारियों के साथ खोलने का आदेश दिया गया है. साथ ही निजी क्षेत्र के कार्यालय भी 50 फ़ीसद कर्मचारियों के साथ खोले जा सकते हैं.

दुकान तथा शोरूम खोले जाने के दशा में सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजेशन के मानकों का पूरा ख्याल रखना होगा. जो ग्राहक बिना मास्क की दुकानों पर खरीदारी करने जाएंगे उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. साथ ही रोको-टोको अभियान के तहत पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा. इसके साथ ही गुटखा तंबाकू के थूकने पर प्रतिबंध रहेगा. सभी दुकानदारों को इन नियमों का अनुपालन कराना होगा अन्यथा उनकी दुकान को सील कर दिया जाएगा.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19