Skip to main content

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, मौत के पश्चात चिकित्सक और कर्मी फरार..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नया बाज़ार मठिया मोड़ की रहने वाली एक महिला का निजी क्लिनिक में इलाज के दौरण मौत हो जाने पर आक्रोशित परिजनों ने निजी क्लीनिक पर लापरवाही बरतने एवं बेहतर इलाज ना करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए  प्राथमिकी दर्ज करने हेतु  मुफ्फसिल थाना  में  आवेदन दिया है. आवेदन प्राप्त होने के पश्चात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, क्लिनिक संचालक तथा वहां कार्यरत चिकित्सक फरार हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को नया बाज़ार मठिया मोड़ मोहल्ले के निवासी गोपी पासवान की पत्नी देवी 30 वर्ष के पेट में तेज दर्द होना शुरु हुआ. असहनीय दर्द होने पर महिला के परिजनों ने जासो रोड दादा नगर स्थित सुरक्षा क्लिनिक में उसे भर्ती कराया. अस्पताल में पहुंचने के पश्चात चिकित्सक ने बताया कि महिला का ऑपरेशन करना होगा. ऑपरेशन के पूर्व खून जांच एवं अन्य जांच करवाना जरूरी होता है. विभिन्न तरह के जांच हेतु महिला के परिजनों के द्वारा तीन हज़ार रुपये जमा करवाए गए. खून वगैरह के जांच हो जाने के पश्चात ऑपरेशन के लिए 20 हज़ार रुपयों की मांग की गई. जैसे-तैसे कर कर परिजनों ने पैसा जमा कर अस्पताल के प्रबंधक को दिया गया. जिसके पश्चात ऑपरेशन शुरू हुआ.

परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गयी गई. जिसके बाद इलाज कर रहे चिकित्सक राजू कुमार ने परिजनों से कहा कि उनके यहां ऑपरेशन संभव नहीं हो पाएगा. महिला को अन्यत्र ले जाना होगा. परिजन तुरंत ही महिला को लेकर वीके ग्लोबल अस्पताल पहुँचे जहां एंबुलेंस से उतरने के पूर्व ही चिकित्सकों ने  महिला को मृत घोषित कर दिया. परिजन वापस पुन: उसी अस्पताल में पहुंचे. लेकिन वहां पर उन्हें कोई नहीं मिला. स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि संचालक तथा चिकित्सक फरार हो गए हैं.

अस्पताल के समीप के स्थानीय निवासी विवेक तिवारी ने बताया कि मुकेश पाठक एवं डॉ. गिरि नामक एक चिकित्सक मुकेश पाठक के घर पर ही एक निजी क्लीनिक संचालित करते हैं. मंगलवार की जब सुबह में वह घर से बाहर निकले तो कुछ लोगों की चीख-पुकार मची हुई थी. पूछने पर मृतका के परिजनों से मामले की जानकारी मिली.

उन्होंने बताया कि उन्होंने 2 माह पूर्व भी क्लीनिक के नाम पर अवैध शराब तस्करी तथा अन्य गैरकानूनी कार्यो के कार्य किए जाने की जानकारी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को दी थी. लेकिन, कोई कार्यवाही नहीं की गई. इसी बीच यह घटना सामने आयी. वहीं, जासो रेलवे लाइन के किनारे मिली युवती की लाश मामले में भी पुलिस ने मुकेश से पूछताछ की थी. दरअसल, वह लड़की कुछ माह पूर्व उन्ही के मकान में किराए पर रहती थी.

मामले में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ ने बताया कि मामले में जांचोपरांत दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.


Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19