Skip to main content

अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति पर बरसाई दनादन गोलियां, गंभीर अवस्था में रेफर..


 एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहथुआ गांव में अपराधियों ने एक 55 वर्षीय अधेड़ को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. गोली लगने के पश्चात घायल हालत में अधेड़ को इलाज हेतु रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के पश्चात चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए. उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक घायल को आरा के किसी अस्पताल में परिजन लेकर गए हैं. बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 2 थी तथा हमलावर बाइक पर सवार थे. हमलावरों के द्वारा स्थानीय बाजार में उक्त व्यक्ति को गोली मारी गई है. जिस वक्त हमलावरों के द्वारा उक्त व्यक्ति को गोली मारी गई उस वक्त वह डेयरी से दूध देकर लौट रहे थे. 

इस गोलीकांड के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के रहने वाले विशु यादव रहथुआ गांव में रह कर मवेशी पालन का कार्य कर रहे थे. जहां से वह प्रतिदिन दूध देने के लिए स्थानीय डेयरी में जाते थे. मंगलवार की शाम तकरीबन 8:00 बजे वह दूध देकर लौट रहे थे. तभी, ब्रह्मपुर बाजार के पास पहुंचने पर दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने उन पर दनादन गोलियां दाग दी. 

हमलावरों के द्वारा दनादन की गई फायरिंग में उन्हें 2 गोलियां लगी हैं. दोनों गोलियां उनकी पीठ में फंसी हुई हैं. घायल अवस्था में उनको तुरंत ही रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों के द्वारा घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए. उन्हें  बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया. इस गोलीकांड मामले में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली कांड मामले में घायल के परिजनों के द्वारा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया गया कि घायल अधेड़ व्यक्ति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. ऐसे में हमलावरों के द्वारा किस वजह से उन पर गोलियां बरसाई गई यह कह पाना मुश्किल है. घटना के पश्चात मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच में पुलिस के द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन कारणों से और किसने गोलीकांड की इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में यह स्पष्ट हो जाएगा कि किसने और क्यों गोली चलाई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19