Skip to main content

24 घंटे में जिले में कुल 124 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 1738..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण अपने छोटे-मोटे विस्फोट के बाद अब  बड़े बड़े विस्फोट भी करने लगा है. संक्रमण का अब तक का 1 दिन में सबसे बड़ा विस्फोट रविवार को हुआ है. सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार के द्वारा रविवार को जारी किए गए अपडेट में जानकारी दिया गया है कि जिले में कुल 124 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ  कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1738 हो गई है. कोरोना संक्रमण के इस भारी विस्फोट के बाद लोगों को पहले से और भी ज्यादा जागरूक होना बेहद जरूरी है.

रविवार को सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बक्सर सदर प्रखंड के नई बाजार में 22, बड़की बसौली में 3, खलासी मोहल्ले में 12, एससी एसटी थाना में 1, सिविल लाइन में 2, बाबा नगर में 1, चरित्रवन में 3, सोहनीपट्टी में 5, पुलिस लाइन में 3, बक्सर में 1, पांडेयपट्टी में 01, डुमरांव प्रखंड में कुशलपुर पंचायत के नेनुआं गांव में 1, टेक्सटाइल कॉलोनी में 02, दक्षिण टोला वार्ड नंबर 25 में 01, फोरलेन रोड में 01, नया भोजपुर के फोरलेन के निर्माण में लगा मजदूर में 02, कोरोना संक्रमण  के नए मामले सामने आए हैं. वहीं, केसठ प्रखंड में शिवपुर वार्ड नंबर 2 में 01, नवानगर प्रखंड के गिरिधर बरांव में 01, भदार गांव में 01, वासुदेवा में 02 चौंगाई प्रखंड के अमसारी में 1,  चक्की प्रखंड के जवही दियर में 01, ब्रह्मपुर प्रखंड के कोचरियां गांव के बैरिया पंचायत में 01, एकरासी पंचायत में 01, रघुनाथपुर में 01, बगेन में 01 पॉजिटिव मामला सामने आया है. वहीं, चौसा के डिहरी में 09 कोरोना संक्रमण के  नए मामले सामने आए है. राजपुर प्रखंड के कैथर खुर्द में 01, सीकठी में 24, सखुआना में 01 कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है. इटाढी प्रखंड के हकीमपुर पंचायत के भरचकिया गांव में 01 कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है. वहीं, मठिला में 07 लोगों को संक्रमित पाया गया है.

जिले में कुल मिलाकर रविवार को कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 124 बताया जा रहा है. 1 दिन में सर्वाधिक मामले पाए जाने के सभी रिकॉर्ड रविवार को जारी कोरोना अपडेट के बाद टूट गया है. 124 संक्रमित मरीज मिलने के पश्चात 1 दिन में पाए जाने वाला सर्वाधिक मामलों का रिकॉर्ड कायम हो गया है.

जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि गैर जरूरी कार्य से सड़कों पर ना निकले और यदि किसी जरूरी कार्य से निकले भी तो चेहरे पर मास्क अनिवार्य रूप से पहने. साथ ही साथ एक दूसरे से 2 गज की दूरी आवश्यक तौर पर बनाए रखें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे एवं दिन भर लगाने से भी बचें. जागरूकता ही बचाव है. बिना जागरूकता के कोरोना संक्रमण पर विजय पाना संभव नहीं है. तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर तथा जागरूक होकर ही कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19