Skip to main content

एक हाथ से रेबीज का इंजेक्शन दे रही थी स्वास्थ्य कर्मी, टोकने पर परिजन के साथ किया दुर्व्यवहार..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कुत्ते के काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन दिलाने के लिए अर्जुनपुर के रहने वाले  एक व्यक्ति सदर अस्पताल में पहुंचे थे. उनका कहना है कि इंजेक्शन देने के दौरान स्वास्थ्य कर्मी एक हाथ से रेबीज का इंजेक्शन तथा दूसरे हाथ से अपना मोबाइल चला रही थी. जब उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी को टोका तो स्वास्थ्य कर्मी आग बबूला हो गई और उन्हें डांट फटकार लगाते हुए कहा कि इंजेक्शन लेना है तो लो नहीं तो यहां से जाओ. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा उनके साथ काफी दुर्व्यवहार किया गया. अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा कथित तौर पर कर्तव्य में लापरवाही तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजन तथा महिला विकास मंच की अध्यक्ष राज रंजना गुप्ता के द्वारा अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया.



इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अर्जुनपुर के रहने वाले सुकर राम ने बताया कि उनके पुत्र को कुत्ते ने काट लिया था. जिसके बाद वह रेबीज का इंजेक्शन दिलवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. जहां अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी बिंदु राय एक हाथ से मोबाइल चलाते हुए एक हाथ से ही उनके बच्चे को इंजेक्शन दे रही थी. जिसका उन्होंने विरोध किया. विरोध किए जाने पर महिला स्वास्थ्य कर्मी आज बबूला हो गई तथा उन्होंने सुकर राम को वहां से भाग जाने को कहा. स्वास्थ्य कर्मी के इस व्यवहार से आहत व्यक्ति ने महिला विकास मंच की अध्यक्षा रंजना गुप्ता से इसकी शिकायत की. जिस पर वह महिला स्वास्थ्य कर्मी उनके साथ उलझ गई तथा दोनों ओर से जमकर जुबानी जंग हुई. महिला विकास मंच की  अध्यक्षा रंजना गुप्ता ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले लोगों को यहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के दुर्व्यवहार का दंश झेलना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पिपरा से चलकर राजपुर ससुराल जाने के क्रम में एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से हो गए. उन्हें घायल अवस्था में लेकर स्थानीय लोग सदर अस्पताल में पहुंचे जहां पहुंचने के पश्चात उनके साथ आए लोगों ने उन्हें लेकर अस्पताल के अंदर दाखिल हुए. जहां उनके इलाज में विलंब करने के साथ-साथ उनके साथ आए लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. 

 

बाद में मामला पत्रकारों के संज्ञान में आने के बाद प्रबंधन ने किसी तरह मामला शांत कराया. महिला विकास मंच की अध्यक्षा ने बताया कि अस्पताल में घोर लापरवाही का आलम है. स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी ढंग से नहीं निभा रहे हैं। वहीं, अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं तथा दवाओं का भी अभाव है.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर सिविल सर्जन ने बताया कि मामले की जानकारी अब तक उन्हें नहीं मिली थी. अगर ऐसा मामला है तो मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19