जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले आए सामने, पहले से ज्यादा एहतियात बरतने की है जरूरत..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. एक बार फिर कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले मिले हैं.बताया जा रहा है कि संक्रमण के जो नए मामले मिले हैं. उसमें सिमरी प्रखंड, बक्सर सदर प्रखंड, राजपुर प्रखंड, चौसा प्रखंड, चौगाई प्रखंड, केसठ प्रखंड, ब्रह्मपुर प्रखंड, नवानगर प्रखंड में संक्रमण के नए मामले पाए गए हैं. संक्रमण के नए मामलों में सिमरी में 15, बक्सर में 16, राजपुर में 4 चौसा में 11 चौगाई में 1, केसठ में 2, ब्रह्मपुर में 9, नवानगर में 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं.
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों से पहले से ज्यादा एहतियात बरतने की बात कही जा रही है. घर से बाहर सड़कों पर निकलते वक्त अनिवार्य तौर पर मास्क पहने एवं आवश्यकतानुसार दिन में कई बार हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करने तथा बेहद जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है.


Comments
Post a Comment